Friday, May 15, 2026
HomeएजुकेशनRRB NTPC UG आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

RRB NTPC UG आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी की तरफ से एनटीपीसी यूजी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक  वेबसाइट पर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक  वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने आंसर-की से असंतुष्ट कैंडिडेट्स के लिए इसके लिए ऑब्जेक्शन करने हेतु आपत्ति विडों को भी खोल दिया है। उम्मीदवार 50 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्द अदा करके आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्मीदवार किस तारीख तक आपत्ति उठा सकते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब को जानेंगे। 

किस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन? 

RRB NTPC UG आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवार 20 सितंबर तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा, “यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के विरुद्ध भुगतान किया गया शुल्क, लागू बैंक शुल्क काटने के बाद, उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह शुल्क उसी खाते में वापस किया जाएगा जहाँ से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है।”

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए 3,445 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें से 2,022 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, 361 अकाउंट क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, 990 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 72 ट्रेन क्लर्क के लिए हैं।

आंसर-की को कैसे करें डाउनलोड 

  • क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित अनंतिम कुंजी देखें।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments