देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया. पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि CNG के दाम में ₹2 की बढ़ोतरी हुई है. ये करीब चार साल बाद ईंधन की कीमतों में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है.
Diesel Rate Hike LIVE: ‘मोदी इकोनॉमिक्स फेल हो गया है’
सीएनजी रेट लाइव: कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘मोदी इकोनॉमिक्स फेल हो गया है, विदेश नीति भी काम नहीं कर रही है और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से देश को कोई खास फायदा नहीं मिला.’ उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान कुछ फैसले रोके गए थे, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकार भारत को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बताती है, तो फिर ईंधन के दाम क्यों बढ़ रहे हैं. खरगे ने कहा कि जनता को बढ़ती कीमतों से परेशानी हो रही है और प्रधानमंत्री को इस पूरे मुद्दे पर संसद और जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए.
Petrol Diesel CNG Price LIVE: अखिलेश यादव ने कहा, ‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही ऑप्शन है. ‘
पेट्रोल कीमत लाइव: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है.’ अखिलेश यादव का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत और सादगी अपनाने की अपील के कुछ दिनों बाद आया है. इसे समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ को लेकर किया गया राजनीतिक तंज माना जा रहा है.
CNG Price Hike LIVE: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया
सीएनजी रेट लाइव: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस बढ़ोतरी का बोझ आखिरकार आम जनता को उठाना पड़ेगा.
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए लिखा कि “₹3 का झटका तो अभी लगा है, बाकी वसूली किस्तों में होगी.” उन्होंने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सीधे मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया.
CNG Price Hike LIVE: उपभोक्ता ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कही ये बात
सीएनजी रेट लाइव: दिल्ली के धौला कुआं स्थित पेट्रोल पंप पर एक उपभोक्ता ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे दो नजरियों से देखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर इसका असर आम लोगों पर जरूर पड़ेगा, लेकिन दुनिया में चल रहे युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को भी समझना होगा.
VIDEO | Delhi: Petrol, diesel prices hiked by Rs 3 per litre each. A consumer at a fuel pump in Dhaula Kuan, says, “We have to look at this from two perspectives. There are two ways of understanding it. Individually, it definitely affects people, but if you look at the overall… pic.twitter.com/skt0v6PNMa
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2026
उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर ईंधन की सप्लाई प्रभावित हो रही है और क्रूड ऑयल के दाम काफी बढ़ चुके हैं. ऐसे में सरकार ने हालात को देखते हुए सोच-समझकर फैसला लिया होगा. हालांकि, उन्होंने माना कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से महंगाई बढ़ेगी और इसका असर रोजमर्रा की चीजों और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ेगा.
Petrol Price Hike LIVE: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा
पेट्रोल कीमत लाइव: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने बड़ा मुनाफा कमाया, लेकिन अब संकट के समय आम जनता पर बोझ डाला जा रहा है.
Welcome to Amrit Kaal, mitron!
When global crude oil prices plummeted, the Modi Government pocketed billions in profits, and now – 3 months after a completely predictable crisis – the public is being forced to absorb the pain.
This government’s crisis management is only to… https://t.co/ASmzQCMeda
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) May 15, 2026
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने की कोई ठोस योजना नहीं है और लोग लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान हो चुके हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि मौजूदा हालात सरकार की खराब आर्थिक प्रबंधन को दिखाते हैं.
Diesel Rate Hike LIVE: केंद्र सरकार पर तीखा हमला
डीजल रेट लाइव: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे ‘मोदी सरकार की बनाई हुई आर्थिक संकट की स्थिति’ बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए खड़गे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फ्यूल संकट के साथ-साथ देश में आर्थिक दबाव बढ़ने की बड़ी वजह सरकार की नीतियां और नेतृत्व की कमी भी है.
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और LPG की बढ़ती कीमतों का बोझ आम जनता अपनी जेब से चुका रही है. खड़गे के मुताबिक, डीजल महंगा होने से महंगाई कई सेक्टर्स में तेजी से बढ़ती है, जिसका असर उद्योग, किसानों और घरेलू बजट पर पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के समय सरकार ने हालात को हल्के में लिया और समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए.
Petrol Diesel CNG Price LIVE: तेल कंपनियों पर काफी दबाव
Petrol Diesel CNG Price LIVE: ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन ऑयल (IOCL) के डायरेक्टर (रिफाइनरीज) अरविंद कुमार ने कहा कि यह बढ़ोतरी बहुत कम है, जबकि तेल कंपनियों पर काफी दबाव बना हुआ है. ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल समूह की कंपनियां और रिफाइनरीज 100% से ज्यादा क्षमता के साथ लगातार काम कर रही हैं, ताकि देश में किसी तरह का ईंधन संकट या पेट्रोल पंपों पर कमी की स्थिति पैदा न हो.
Petrol Diesel CNG Price LIVE: सरकार ने सोच-समझकर लिया फैसला
Petrol Diesel CNG Price LIVE: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर एक उपभोक्ता ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है. ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिससे दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं.
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम लोगों और महंगाई पर असर जरूर पड़ेगा, क्योंकि इससे कई चीजों की कीमतें बढ़ती हैं. लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए सरकार ने सोच-समझकर यह फैसला लिया होगा और नागरिकों को बड़े परिप्रेक्ष्य को भी समझना चाहिए.
Petrol Diesel CNG Price LIVE: पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें
Petrol Diesel CNG Price LIVE: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल ₹108.74 और डीजल ₹95.13 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
मुंबई में पेट्रोल ₹106.68 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल ₹103.67 और डीजल ₹95.25 प्रति लीटर पहुंच गया है. सभी बड़े शहरों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
Petrol Diesel CNG Price LIVE: गरीब और लोअर मिडिल क्लास पर असर
ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोगों में भी चिंता देखने को मिल रही है. उपभोक्ता शिल्पी सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सबसे ज्यादा असर गरीब और लोअर मिडिल क्लास पर पड़ेगा. PTI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कॉलेज आने-जाने के लिए उन्हें रोज करीब 7-8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट से समय पर पहुंचना हमेशा संभव नहीं होता, इसलिए निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों का असर अब घर के बजट में भी साफ दिखाई देने लगा है.
Petrol Diesel CNG Price LIVE: ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़े नुकसान से बचाए रखा है’
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले तीन साल से दुनिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से कई देशों में संकट पैदा हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़े नुकसान से बचाए रखा है और गैस की कीमतों में भी न्यूनतम बढ़ोतरी की गई है. ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए कीमतों में कम से कम बढ़ोतरी की गई है.
Petrol Diesel CNG Price LIVE: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा
Petrol Diesel CNG Price LIVE: पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया है. पार्टी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल ₹3-₹3 प्रति लीटर और CNG ₹2 महंगी कर दी गई है. कांग्रेस ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, “चुनाव खत्म, अब शुरू हुई मोदी सरकार की वसूली.’
Petrol Diesel CNG Price LIVE Updates: सरकार ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी क्यों की?
Petrol Diesel CNG Price LIVE Updates: फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही थी क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और ईंधन कीमतों पर पड़ता है. हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में फिलहाल पर्याप्त ईंधन स्टॉक मौजूद है, लेकिन ग्लोबल ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा करना पड़ा.

