Last Updated:
बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोला. 31 साल पहले ऐसी ही एक एक्शन फिल्म आई थी जिसने करोड़ों युवाओं के दिल में जगह बनाई. फिल्म का म्यूजिक इतना ब्लॉकबस्टर था कि टूटे दिल वाले आशिक इन गानों में अपना अक्स ढूंढते थे. आज भी इन गानों को गुनागुनाकर अपना दिल बहलाते हैं. गानों ने 90 के दशक में युवक-युवतियों को मोहब्बत सिखाई. प्यार के दर्द का अहसास कराया. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी.
फिल्म का निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था. फिल्म को परमजीत बावेजा ने प्रोड्यूस किया था. स्टोरी और डायलॉग करण राजदान ने लिखे थे. फिल्म में परेश रावल ने मामा ठाकुर का रोल निभाया था. शंकर विहारी के रोल को गुलशन कुमार ने अनोखे अंदाज में निभया था. उनका एक डायलॉग ‘मुझे सपणा के संग गाणा गाना है’ बहुत लोकप्रिय हुआ था. फिल्म के डायलॉग, एक्शन सबकुछ यादगार रहा. सुनील शेट्टी ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के रोल में दर्शकों को लगभग रुला दिया था.
यह हैरी बावेजा के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म के गाने दिल को कुरेदने वाले थे. कई सिनेमाघरों ने फिल्म ने सिल्वर जुबली कंप्लीट की. फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ का था और इंडिया में फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. वर्ल्ड वाइड 12 करोड़ की कमाई की थी. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. 1994 में ही ‘हम आपके हैं कौन’ ‘मोहरा’ जैसी फिल्में भी आई थीं. सुनील शेट्टी की एक ही साल में यह दूसरी सुपरहिट फिल्म थी.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

