Wednesday, May 13, 2026
HomeफूडParwal bharta recipes: सेम-परवल सब्जी खाकर हो गए हैं परेशान, तो ट्राई...

Parwal bharta recipes: सेम-परवल सब्जी खाकर हो गए हैं परेशान, तो ट्राई करें यह नई डिश, भूल जाएंगे मटन-चिकन!


Last Updated:

Parwal bharta recipes: आमतौर पर देखा जाता है कि इस समय सीजनल सब्जी परवल की सब्जी, भुजिया खाकर लोग परेशान हो जाते है. तो आज हम आपको परवल की एक नई डिश बता रहे है. जिसे खाने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा.

मधुबनी. रोज-रोज अगर आप परवल की सब्जी या भुजिया को वही पुराने स्टाइल में खाकर बोर हो गए हैं और अब आपको परवल का स्वाद फीका लगने लगा है, तो अब मैथिल स्टाइल में बना परवल कुछ नए टेस्ट के साथ खाइए. उम्मीद है कि यह स्वाद आपको बेहतर लगेगा और आप बार-बार इसे खाना चाहेंगे. दरअसल, आज हम आपको परवल के भरते की रेसिपी बताएंगे, जो मिथिला के लोग बनाते हैं. 10 मिनट में बन जाने वाला यह परवल भरता आप चट से खा जाएंगे, और फिर इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

बनाने की पूरी रेसिपी समझिए
मैथिली स्टाइल परवल भरता बनाने के लिए एक परवल को दो भागों में काट ले और फिर अच्छे से पानी से धुल कर साफ करें. इधर कढ़ाई में आप थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करके उसमें परवल को डाल देना है और उसे हल्के भून लेना है और उसमें नमक और हल्दी डाल देना है. वहीं सिलबट्टे पर लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और लाल सूखी मिर्च भी डाल सकते हैं और इसे पीसकर परवल में डाल दें और उसे फिर हल्के आंच पर थोड़ी देर पकाएं. पकाने के बाद आप इसमें लाल मिर्च का तड़का भी लगा सकते हैं और यह बिल्कुल 10 से 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. यह बहुत ही क्रिस्पी सा बनता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, क्योंकि लहसुन का इसमें फ्लेवर आता है और भुजिया से बिल्कुल अलग होता है.

इसे आप बाहर भी ले जा सकते हैं. रोटी के साथ या घर में चावल दाल के साथ भरते का आनंद ले सकते हैं. बहुत सारे लोग चूड़ा भुजा में मिलाकर भी खाते हैं.

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Parwal bharta: सेम-परवल सब्जी खाकर हो गए हैं परेशान, तो ट्राई करें यह नई डिश



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments