Saturday, May 9, 2026
HomeदेशLIVE: भारत दौरे पर आए फिजी के PM, प्रधानमंत्री मोदी को बताया...

LIVE: भारत दौरे पर आए फिजी के PM, प्रधानमंत्री मोदी को बताया था दुनिया का बॉस


आज का दिन भारतीय राजनीति और कूटनीति के लिहाज से बेहद व्यस्त रहने वाला है. एक तरफ जहां विपक्षी INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी दिल्ली के बाहर अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले हैं. दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ दौरे पर जाने वाले हैं. उधर फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी रबुका अपने पहले भारत दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं. 24 से 27 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे पर वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. फिजी के प्रधानमंत्री राबुका ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का ‘बॉस’ बताया था.

भारत और फिजी के बीच लंबे समय से गहरे और दोस्ताना संबंध रहे हैं. दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक जुड़ाव, प्रवासी भारतीय समुदाय और आपसी सहयोग इन रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं. प्रधानमंत्री राबुका की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को हर क्षेत्र में और सुदृढ़ करने तथा लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव को गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

August 24, 2025 09:27 IST

अयोध्या राजपरिवार के राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा का निधन

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजा अयोध्या का निधन. अयोध्या राजपरिवार के वर्तमान राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा काफी लंबे समय से स्वस्थ चल रहे थे. 71 वर्ष की आयु में राज सदन में राजा अयोध्या ने अंतिम सांस ली.

August 24, 2025 09:18 IST

भारी बारिश से हेमकोटी ट्रैक बंद, श्रद्धालुओं को अलर्ट

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से हिमकोटी ट्रैक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह पाबंदी न केवल पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं पर लागू होगी, बल्कि बैटरी चालित वाहनों की आवाजाही भी फिलहाल रोक दी गई है.

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सिर्फ अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करें और ऑन-ग्राउंड स्टाफ के निर्देशों का पालन करें. मौसम में सुधार और रास्ता सुरक्षित पाए जाने के बाद ही ट्रैक को फिर से खोलने का निर्णय लिया जाएगा.

August 24, 2025 08:39 IST

सुदर्शन रेड्डी का प्रचार अभियान: तमिलनाडु से यूपी तक सांसदों से मुलाकात

INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज से दिल्ली के बाहर अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले हैं. रेड्डी आज तमिलनाडु पहुंचेगे, जहां वह स्थानीय सांसदों और गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे. यह अभियान 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा, जहां वे यूपी के सांसदों से मिलकर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. रेड्डी ने कहा कि यह चुनाव वैचारिक टकराव है, जहां वे RSS की विचारधारा से असहमत हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से कोई बैर नहीं.

रेड्डी का यह दौरा INDIA गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करने का प्रयास है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह अभियान विपक्ष को चुनाव में मजबूत बना सकता है, खासकर जब NDA का संख्याबल मजबूत है. रेड्डी ने कहा, ‘यह सभ्य प्रतियोगिता है, विचारधाराओं की.’

August 24, 2025 08:10 IST

फिजी के पीएम पहुंचे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामाडा राबुका 24 अगस्त की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां मोदी सरकार के मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका औपचारिक स्वागत किया. वह और उनकी पत्नी सुलुएति राबुका 24 से 27 अगस्त, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. उनके इस दौरे का उद्देश्य भारत और फिजी के बीच संबंधों को और मजबूत करना है.

फिजी के प्रधानमंत्री 25 अगस्त को सुबह 11 बजे राजघाट जाएंगे, जहां वे महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद उसी दिन सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी. सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन में वे राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 26 अगस्त को फिजी के प्रधानमंत्री नई दिल्ली के सप्तु हाउस में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में ‘ओशन ऑफ पीस’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे. 27 अगस्त को वे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments