Sunday, May 10, 2026
HomeखेलICC ने जारी किया 2025 ODI वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें...

ICC ने जारी किया 2025 ODI वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे भारत के मैच


ICC Womens ODI World Cup 2025 Schedule: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस वर्ल्ड कप में कुल 8 टीम भाग ले रही हैं और यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसका मतलब सभी 8 टीम ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे से एक बार जरूर भिड़ेंगी. इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं और टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.

वर्ल्ड कप का आयोजन 30 सितंबर-2 नवंबर तक चलेगा. महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया गत चैंपियन है, जो विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख भी तय हो चुकी है. भारत बनाम पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अक्टूबर को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

 

 

अपडेट जारी है…





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments