Wednesday, June 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजीGoogle Pixel 10 की कीमत में बंपर कटौती, हजारों रुपये सस्ता मिल...

Google Pixel 10 की कीमत में बंपर कटौती, हजारों रुपये सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन


Google Pixel 10 की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन लॉन्च प्राइस से 22,000 रुपये कम कीमत में लिस्ट किया गया है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन दमदार कैमरे और जबरदस्त फीचर्स से लैस है। फोन में Google Gemini AI का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, फोन के साथ कंपनी 7 साल तक Android OS का अपडेट ऑफर कर रही है।

मिल रहा तगड़ा ऑफर

गूगल ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया था। फोन की कीमत 79,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन 57,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है।

Google Pixel 10 के फीचर्स

गूगल के इस फ्लैगशिप फोन में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है।

Google Pixel 10 में Tensor G5 दिया गया है। यह गूगल का अब तक का सबसे लेटेस्ट चिपसेट है। साथ ही, फोन में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4,970mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।










Google Pixel 10 फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, OLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G5
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 4970mAh, 30W
कैमरा 48MP, 13MP, 10.8MP, फ्रंट 10.5MP
OS Android 16

इस फोन के बैक में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का सेकेंडरी और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, यह IP68 रेटिंग से लैस है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – 4 जुलाई से Flipkart पर नई सेल, आधी कीमत में मिलेंगे Motorola, Realme के स्मार्टफोन

(डिसक्लेमर – सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments