Saturday, May 9, 2026
HomeफूडGodda Healthy Nashta: गोड्डा में यहां मिलता है प्रोटीन पैक्ड ईवनिंग स्नैक,...

Godda Healthy Nashta: गोड्डा में यहां मिलता है प्रोटीन पैक्ड ईवनिंग स्नैक, 100 रुपये में जबरदस्त स्वाद, गजब सेहत!


Last Updated:

Godda Famous Makhana Stall: गोड्डा में इस जगह पंकज रोस्टेड मखाने स्नैक के तौर पर बेचते हैं. लोगों को ईवनिंग मंचिंग का ये हेल्दी ऑप्शन बेहद पसंद आ रहा है. बिना घी-तेल का प्रोटीन से भरा यह नाश्ता, सभी को अट्रैक्ट कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

Godda Famous Evening Snack: अगर आप शाम के समय कुछ हल्का-फुल्का, चटपटा और साथ ही हेल्दी नाश्ता खाना चाहते हैं तो महागामा के बसुआ चौक जरूर आइए. यहां पंकज कुमार का छोटा सा मखाना स्टॉल इन दिनों चर्चा में है, जहां मात्र 100 रुपये में 100 ग्राम स्वादिष्ट रोस्टेड मखाना मिल जाता है. स्वाद और सेहत का यह बेहतरीन मेल अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

रोज होती है इतनी बिक्री
दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि वह रोजाना लगभग दो से ढाई किलोग्राम मखाना की बिक्री कर लेते हैं. उनका कहना है कि मखाने को वे बिना तेल या मसाले के सिर्फ नमक में हल्का रोस्ट करते हैं, जिससे इसका स्वाद कुरकुरा और लाजवाब बन जाता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का रासायनिक पदार्थ या मसाला नहीं मिलाया जाता, जिससे इसका पोषक मूल्य पूरी तरह बरकरार रहता है.

पैकेट वाले मखाने भी रोस्ट कर देते हैं
पंकज का यह भी कहना है कि कई लोग बाजार से पैकेट वाला मखाना खरीदकर उनके पास लाते हैं और वह उसे सिर्फ 20 रुपये के खर्च में रोस्ट कर देते हैं. इस सेवा की वजह से ग्राहक उन्हें काफी पसंद करते हैं. उनका कहना है कि नमक में भुना हुआ यह मखाना कम कैलोरी, ज्यादा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो फिटनेस के शौकीनों और डाइट पर रहने वालों के लिए एक आदर्श स्नैक है.

ग्राहकों का फेवरेट
ग्राहक सुमित कुमार ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से रोजाना 50 ग्राम मखाना 50 रुपये में खरीदते हैं. उन्होंने कहा, “पंकज जी का मखाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. न तो यह तला हुआ है और न ही इसमें कोई कृत्रिम स्वाद होता है.” स्थानीय लोगों का कहना है कि बसुआ चौक में शाम के वक्त अब चाय के साथ मखाने की खुशबू फैल जाती है. यह स्टॉल अब धीरे-धीरे एक स्थानीय पहचान बन चुका है, जहां स्वाद और सेहत दोनों का संगम देखने को मिलता है.

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गोड्डा में यहां मिलता है प्रोटीन पैक्ड ईवनिंग स्नैक, 100 रुपये में गजब स्वाद!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments