Sunday, May 10, 2026
HomeएजुकेशनDSSSB TGT भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी; 5 हजार...

DSSSB TGT भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी; 5 हजार से ज्यादा वैकेंसी


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

अगर आपने DSSSB TGT भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। दिल्ली में निकली TGT भर्ती के  लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 को बंद हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी। अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं, तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे भिज्ञ होंगे कि DSSSB TGT भर्ती में सलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी। 

कितनी सैलरी मिलेगी सेलेक्ट होने पर?

नौकरी चाहे कोई भी हो लेकिन सैलरी को लेकर सभी के मन में यह जानने की उत्सुकता तो रहती है कि कितनी सैलरी मिलेगी। तो बता दें कि DSSSB TGT भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदावरों को पे लेवल 7 के तहत  44,900 रुपये – 1,42,400 रुपये तक  सैलरी मिलेगी। 

कितने पदों पर होनी है भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा कुल 5346 पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को दिल्ली सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से 9 अक्तूबर 2025 से शुरू की गई थी। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2025 थी(रात 11.59 बजे तक)। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

MPPSC स्टेट सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक


 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments