जोधपुर के CMHO कार्यालय में शुक्रवार रात अचानक से सांप आ गया।
जोधपुर में बारिश के मौसम के बीच अब सांप को लेकर भी खतरा बढ़ने लगा है शहर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सेंट्रल जेल रोड स्थित कार्यालय में भी देर रात एक सांप आ गया। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते उसे पकड़ लिया गया।
.
सांप आने की सूचना मिलने पर कार्यालय स्टाफ ने रातानाडा निवासी सागर को सूचना दी। उन्होंने अपनी सूझबूझ से सांप को काबू में किया। बाद में प्लास्टिक के डब्बे में पकड़कर सांप को जंगल में सुरक्षित स्थान में छोड़ा गया।
दरअसल CMHO ऑफिस के सामने पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम किया जा रहा है। संभवतः उसी निर्माण से निकलकर सांप अचानक से CMHO कार्यालय में आ गया। सांप आने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया तुरंत ही सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया।

