Saturday, May 9, 2026
HomeदेशBypoll Election 2025: 7 राज्यों 8 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, कब आएंगे...

Bypoll Election 2025: 7 राज्यों 8 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, कब आएंगे नतीजे?


Bypolls Election: सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिये भी आज मतदान हो रहा है. इनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन तारन, मिज़ोरम में डंपा और ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट है. वोटो की गिनती 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ होगी.

358 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर मंगलवार को जिन 11 बजे तक 2.53 लाख मतदाताओं में से 32.51 प्रतिशत वोटिंग हुआ था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह उपचुनाव मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सरकार के प्रति जनता की धारणा और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रभाव की स्थिति और कांग्रेस की राज्य में प्रासंगिकता को परखने का संकेत देगा. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह सात बजे से सभी 358 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जिनमें 47 संवेदनशील केंद्र भी शामिल हैं.

अंता विधानसभा सीट पर सबसे कम वोटिंग

राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया और पहले चार घंटों में 28 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला. एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक 28.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा. निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है. सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं. सुबह नौ बजे तक लगभग 5.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 2,28,264 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें 1,16,783 पुरुष और 1,11,477 महिलाएं शामिल हैं। मतगणना 14 नवंबर को होगी.

जुबली हिल्स में 11 बजे तक 20.76 प्रतिशत वोटिंग

तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 20.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. उन्होंने बताया कि मतदाता बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं और वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के लिए सुचारू रूप से मतदान करने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन कर आज निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कुछ गैर-स्थानीय विधायकों और विधान पार्षदों के खिलाफ निर्वाचन अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा.

पंजाब में कितनी वोटिंग हुई

पंजाब में तरन तारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा. ठंड के बावजूद मतदाता सुबह से ही कतारों में नजर आए. सुबह मतदान करने वालों में कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज शामिल हैं जो अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे.

बडगाम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 11 बजे तक कितनी वोटिंग

जम्मू कश्मीर के बडगाम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. बडगाम में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. घाटी में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे मतदान प्रतिशत 9.36 प्रतिशत था. पिछले साल के विधानसभा चुनाव में बडगाम में कुल मतदान प्रतिशत 51.13 प्रतिशत रहा था. बडगाम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1.26 लाख पंजीकृत मतदाता हैं और सुचारू मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां की गई हैं. इस उपचुनाव को सरकार के मुखिया और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख के रूप में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.

उपचुनावों में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

सुबह 9 बजे तक मिजोरम के दंपा सबसे ज्यादा 18.38% वोटिंग हुई. वहीं, सबसे कम वोटिंग राजस्थान के अंता विधानसभा सीट पर हुई. सुबह 9 बजे तक यहां केवल 5.26% ही वोटिंग हो पाई. इसके बाद नंबर आता है जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा सीट का. यहां पर 9.36% लोगो ने वोटिंग की है.
मिजोरम (दम्पा): 18.38% (सबसे अधिक)
झारखंड (घाटशिला): 17.33%
जम्मू-कश्मीर (नागरोटा): 15.11%
ओडिशा (नुआपाड़ा): 14.99%
पंजाब (तरन तारन): 10.32%
तेलंगाना (जुबली हिल्स): 10.02%
जेके (बुडगाम): 9.36%
राजस्थान (अंता): 5.26%

झारखंड की घाटशिला उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक 17% मतदान

झारखंड की घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. चुनाव अधिकारी ने बताया कि 2.56 लाख कुल वोटरों में से लगभग 44,000 ने पहले दो घंटों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 300 पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. 186 संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा, ‘घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदान सुचारू रूप से हो रहा है.’ यह उपचुनाव 15 अगस्त को पूर्व शिक्षा मंत्री और JMM विधायक रामदास सोरेन की मौत के कारण जरूरी हुआ. सीएम हेमंत सोरेन ने X पर अपील की, ‘घाटशिला के सभी निवासियों से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में सक्रिय भाग लें. आज घाटशिला फिर से बड़े पैमाने पर वोट डालेगा, अपने अधिकारों की रक्षा के लिए.’

डंपा विधानसभा सीट पर पहुंच रहे हैं लोग

मिजोरम के मामित जिले में डंपा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र के 41 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। यह निर्वाचन क्षेत्र बांग्लादेश और त्रिपुरा की सीमा से सटा हुआ है. सत्तारूढ़ जेडपीएम (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) ने मिजो गायक और प्रचारक वनलालसैलोवा को मैदान में उतारा है जबकि मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ (मिज़ो नेशनल फ्रंट) ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. लालथंगलियाना को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने पार्टी के उपाध्यक्ष जॉन रोटलुआंगलियाना को मैदान में उतारा है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लालमिंगथांगा को उम्मीदवार बनाया है.

अंता में 7 बजे वोटिंग शुरू

राजस्थान के बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा. उपचुनाव में कुल 2,28,264 मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 1,16,783 पुरुष और 1,11,477 महिलाएं शामिल हैं. मतगणना 14 नवंबर को होगी. यह सीट मौजूदा विधायक (भाजपा) कंवर लाल मीणा को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थी. इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है.

7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर निधन, इस्तीफा और अयोग्यता के कारण सीटें खाली हुई हैं. चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार मंगलवार 11 नवंबर को इन सीटों पर उपचुनाव होंगे और 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे. इनमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा शामिल हैं.

खाली सीटों की पूरी लिस्ट-

  • जम्मू-कश्मीर: 27-बुडगाम- उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे से खाली.
  • जम्मू-कश्मीर: 77-नागरोटा- देवेंद्र सिंह राणा की मौत से.
  • राजस्थान: 193-अंता- कंवरलाल की अयोग्यता से.
  • झारखंड: 45-घाटशिला (ST)- रामदास सोरेन की मौत से.
  • तेलंगाना: 61-जुबली हिल्स- मगंती गोपीनाथ की मौत से.
  • पंजाब: 21-तरन तारन- डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मौत से.
  • मिजोरम: 2-दम्पा (ST)- लालरिंतलुआंगा सैला की मौत से.
  • ओडिशा: 71-नुआपाड़ा- राजेंद्र ढोलकिया की मौत से.

महत्व

जम्मू-कश्मीर में दो सीटें खाली होने से नेशनल कॉन्फ्रेंस और BJP के बीच मुकाबला रोचक होगा. राजस्थान में अंता सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments