Friday, May 15, 2026
HomeदेशBreaking News Live: भारत बनेगा तीसरी अर्थव्यवस्था- ब्रिटिश PM; कनाडा में लॉरेंस...

Breaking News Live: भारत बनेगा तीसरी अर्थव्यवस्था- ब्रिटिश PM; कनाडा में लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग


Breaking News Live: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. इस दौरान वह मुंबई में रहेंगे और तमाम बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे. इस बीच पीएम मोदी भी मुंबई में रहेंगे. दोनों नेताओं की गुरुवार को आधिकारिक मुलाकात होगी. उधर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने उधमपुर के बसंतगढ़ के धरनी टॉप इलाके में आतंकियों को घेर रखा है. इसमें 2 से 3 आतंकवादियों के घिरने की खबर है. इस बीच बुधवार को 93वां भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है. उधर, मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज से रोजाना सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट पटाखों पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिकाओं पर भी आज सुनवाई करेगा. इन तमाम खबरों पर आज हमारी नजर रहेगी. आप हमारे साथ बने रहिए और इन तमाम खबरों पर अपडेट पाते रहिए.

October 8, 2025 14:11 IST

Breaking News Live: अगले हफ्ते भारत आएंगी कनाडा की विदेश मंत्री

Breaking News Live: अगले हफ्ते कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत दौरे पर आएंगी. भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत होगी. पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अनीता आनंद की न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई थी.

October 8, 2025 13:43 IST

Breaking News Live: खगेन मुर्मू पर हमला मामले में कोर्ट जा रही भाजपा

Breaking News Live: पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और एक विधायक पर हुए हमला मामले में भाजपा कोलकाता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है. इसको लेकर गुरुवार को याचिका दायर की जा सकती है. याचिका में इस केस की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी. याचिका जस्टिस ओम नारायण राय की अदालत में दाखिल की जाएगी.

October 8, 2025 12:33 IST

Breaking News Live: पंजाब पुलिस ने 5.150 किलो हेरोइन और 30 लाख ड्रग मनी बरामद की

Breaking News Live: पंजाब के फिरोजपुर जिले की पुलिस ने 5.150 किलोग्राम हेरोइन और ₹29,16,700 ड्रग मनी बरामद की है. पाकिस्तान स्थित कुख्यात तस्कर से जुड़े दो प्रमुख संचालकों साजन पुत्र रमेश और रेशम पुत्र यूनिस को गिरफ्तार किया गया है. वे फिरोजपुर और आसपास के इलाकों में हेरोइन की बड़ी खेप और हवाला लेनदेन का प्रबंधन कर रहे थे. एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और सिंडिकेट के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

October 8, 2025 12:12 IST

Breaking News Live: ओबीसी को 27% आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट कल से रोजाना सुनवाई

Breaking News Live: मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 9 अक्टूबर से रोजाना सुनवाई करेगा. राज्य सरकार ने मेंशन कर सुनवाई टालने की मांग की. जिसके बाद कोर्ट ने कल तक के लिए सुनवाई को टाल दिया हैं. सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा से ऊपर आरक्षण के लिए असाधारण परिस्थितियों को प्रमाणित करना आवश्यक है. बता दें अभी मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 16 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है तो कुल आरक्षण की सीमा 73 प्रतिशत हो जाएगी.

October 8, 2025 11:13 IST

Breaking News Live:पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन

Breaking News Live: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है. वह 27 सितंबर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे. उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था. पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने सिंगर राजवीर जवंदा की मौत पर दुख जताया. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है.

October 8, 2025 11:10 IST

Breaking News Live: करूर भगदड़ मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज करें- विजय की पार्टी

Breaking News Live: तमिल फिल्मों के चर्चित अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने करूर भगदड़ मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज से कराने की मांग की. टीवीके ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी, जिसमें जांच के लिए सिर्फ राज्य पुलिस अधिकारियों की एसआईटी बनाई गई थी. पार्टी ने कहा कि हाईकोर्ट ने खुद पुलिस की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए थे, फिर भी उसी के अधिकारियों की एसआईटी बनाई गई. टीवीके का कहना है कि यह आदेश पार्टी और उसके नेताओं के लिए पक्षपाती है.

October 8, 2025 10:45 IST

Breaking News Live: पवन सिंह को Y कैटेगरी सुरक्षा

Breaking News Live: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है. आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह सुरक्षा दी है. सीआरपीएफ के कमांडो पवन सिंह को देंगे सुरक्षा. यह सुरक्षा बिहार के लिए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को गृह मंत्रालय ने दिया.

October 8, 2025 10:06 IST

Breaking News Live: राजौरी में आतंकवादियों की घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी

Breaking News Live: राजौरी में मंगलवार रात आतंकियों द्वारा विशेष संचालन दल (SOG) की टीम पर कथित फायरिंग के बाद कांडीबीरंथुब इलाके में सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू की है. फायरिंग की घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घने जंगल वाले इस क्षेत्र में तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है. इलाके में संदिग्ध आतंकियों के भागने की संभावना को रोकने के लिए भारी सुरक्षा तैनाती की गई है. कांडीबीरंथुब का क्षेत्र घने जंगलों से घिरा होने के कारण तलाशी अभियान चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा कर्मी उच्च सतर्कता बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए उन्नत निगरानी उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

October 8, 2025 09:23 IST

Breaking News Live: भारत जल्द बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था- ब्रिटिश पीएम

Breaking News Live: दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने कहा है कि भारत जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा. वह बुधवार को मुंबई पहुंच गए.

October 8, 2025 09:21 IST

Breaking News Live: कनाडा में फिर लारेंस बिश्नोई गैंग ने कराई फायरिंग

Breaking News Live: कनाडा में फिर लारेंस बिश्नोई गैंग ने कराई फायरिंग. एक रेस्टोरेंट मालिक के 3-4 ठिकानों पर फायरिंग का दावा. कनाडा के सुरे में फायरिंग का दावा. सोशल मीडिया पर लारेंस गैंग के गोल्डी ढिल्लन का आया पोस्ट. लारेंस गैंग का आरोप रेस्टोरेंट मालिक अपने कर्मचारियों को तंग करता है और सैलरी नहीं देता. ऐसा कोई भी करेगा तो उसके यहां ऐसा हो करेंगे. अभी 2 दिन पहले ही लारेंस गैंग ने कनाडा में अपने विरोधी नवी तेसी के घर, दफ्तर और कॉम्प्लेक्स में फायरिंग फायरिंग करवाई थी. तीनों जगहों पर फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था. लारेंस गैंग ने आरोप लगाया कि नवी तेसी लारेंस के नाम पर लोगों से 5 मिलियन (50 लाख रुपए) वसूल चुका है.

October 8, 2025 09:19 IST

Breaking News Live: मुंबई में ईडी की बड़ी छापेमारी: फैजल शेख और अल्फिया शेख के ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा

Breaking News Live: मुंबई में बुधवार सुबह ED ने एक बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की मुंबई ज़ोनल ऑफिसI टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत शहर में 8 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी फैसल जावेद शेख और अल्फिया फैसल शेख के ड्रग नेटवर्क से जुड़ी है. ईडी को शक है कि दोनों ने नशे की बिक्री से भारी रकम कमाई और उसे मनी लॉन्ड्रिंग के ज़रिए सफेद करने की कोशिश की. जांच में सामने आया है कि फैसल शेख एमडी (मेफेड्रोन) नाम का खतरनाक नशा कुख्यात ड्रग सप्लायर सलीम डोला से खरीदता था. सलीम डोला ड्रग तस्करी की दुनिया का बड़ा नाम है और उस पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं.

October 8, 2025 08:41 IST

Breaking News Live: कोच्चि में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Breaking News Live: कोच्चि जोनल कार्यालय ने 8 अक्टूबर को FEMA, 1999 के तहत केरल और तमिलनाडु में 17 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई हाई-एंड लग्जरी वाहनों की तस्करी और अनधिकृत विदेशी मुद्रा लेनदेन की जांच के सिलसिले में की गई. जांच में एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ, जो भारत-भूटान/नेपाल मार्गों के जरिए लैंड क्रूजर, डिफेंडर और मसराती जैसी लग्जरी कारों का अवैध आयात और पंजीकरण कर रहा था. प्रारंभिक जांच में कोयंबटूर आधारित नेटवर्क का पता चला, जो भारतीय सेना, अमेरिकी दूतावास और विदेश मंत्रालय के जाली दस्तावेजों का उपयोग कर रहा था.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments