Wednesday, July 1, 2026
HomeएजुकेशनBombay हाई कोर्ट में चपरासी समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 2300...

Bombay हाई कोर्ट में चपरासी समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 2300 से ज्यादा वैकेंसी


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

Bombay High Court भर्ती: अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बॉम्बे हाई कोर्ट में चपरासी समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपवे आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

Bombay High Court भर्ती: कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अप्लाई वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।  
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • इसके बाद इसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

Bombay High Court भर्ती: कितना है आवेदन शुल्क 

इस भर्ता के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और PWD कैंडिडेट्स को भी आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजट करने की सलाह दी जाती है। 

वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए चपरासी, क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत 2381 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 

  • क्लर्क के लिए 1382 पद
  • चपरासी के लिए 887 पद
  • ड्राइवर के लिए 37 पद
  • स्टेनोग्राफर लोअर – 56
  • स्टेनोग्राफर हायर – 19

ये भी पढ़ें- 

यूपी पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड में क्या है अंतर? जान लें यहां दोनों में डिफरेंस

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments