Last Updated:
BAAGHI 4 TRAILER: टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्टर की एक्शन फिल्म की चौथी फ्रैंचाइजी में उनका अनदेखा अवतार नजर आने वाला है. ‘रॉनी’ बागी 4 में अपने प्यार की खातिर हर हद पा…और पढ़ें
बागी 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त की मच अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से बज बना हुआ है. आज मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए इस टॉक्ड अबाउट फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है. टाइगर श्रॉफ की इस फ्रैंचाइजी में इस बार कई नए चेहरों ने एंट्री ली है. साल 2021 में मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने वाली हरनाज संधू इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. इसके साथ ही सोनम बाजवा भी फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखेंगी. ट्रेलर में संजय दत्त और श्रेयल तलपड़े के किरदार ने भी खूब ध्यान खींचा है.
बागी फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म का ट्रेलर बेहद जबरदस्त है. एक्शन से भरपूर इस अपकमिंग फिल्म के आगे रणबीर कपूर की एनिमल भी पानी कम है. एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के नेतृत्व में, ट्रेलर में फैंस को ‘रॉनी’ का एक नए और अनदेखे रूप की झलक मिली है, जो स्ट्रांग और अजेय है. वो इस बार अपने प्यार की खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार है.
View this post on Instagram

