Last Updated:
Sanjay Khan Fire Accident: ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ के सेट पर भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में संजय खान बुरी तरह जल गए थे. हाल ही में जायद खान ने बताया कि इस घटना के बाद उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करन…और पढ़ें
जायद खान ने अपने परिवार के बुरे वक्त को लेकर खुलकर की बात.
हाइलाइट्स
- संजय खान शो के सेट पर आग से बुरी तरह जल गए थे.
- आर्थिक तंगी में घर गिरवी और कारें बेचनी पड़ीं.
- जायद खान ने अपने परिवार के बुरे वक्त को लेकर बात.
नई दिल्ली. जायद खान मशहूर फिल्ममेकर-एक्टर संजय खान के बेटे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के कठिन दौर को लेकर खुलकर बात की. जायद ने बताया कि ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान शो के सेट पर भीषण आग लग गई थी, जिससे संजय खान बुरी तरह जल गए थे. इसके बाद उनके पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि उस मुश्किल स्थिति से निपटने के लिए घर गिरवी रखना पड़ा था.
बेचनी पड़ी थीं कारें, गिरवी था घर
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि परिवार को आर्थिक समस्या की वजह से अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी समझौते करने पड़े थे. उन्होंने कहा, ‘जैसे कि ऑटो लेना, गाड़ियां बेचकर टैक्सी में चलना. हां, हमारा घर गिरवी रखा गया था और भी बहुत कुछ हुआ. ऐसे समय में ही आपको असली दोस्तों का पता चलता है. जब हम उस स्थिति से बाहर निकले, तो दोबारा अच्छी गाड़ियां आ गईं.’
पैरेंट्स को जायद खान ने दिया था ये सुझाव
शो के सेट पर लगी थी आग
साल 2003 में शुरू किया करियर
बताते चलें कि जायद खान ने साल 2003 में फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें असली पहचान शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैं हूं ना’ से मिली. इसके बाद जायद ने दस, शब्द, फाइट क्लब और युवराज जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, जल्द ही उनका करियर धीमा पड़ गया और उन्होंने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली, ताकि वे अपने परिवार पर फोकस कर सकें.

