Thursday, May 7, 2026
Homeबॉलीवुडन जया, न हेमा मालिनी, ये थी रेखा की पक्की सहेली, फिर...

न जया, न हेमा मालिनी, ये थी रेखा की पक्की सहेली, फिर दोस्त की ही पीठ में घोंपा छुरा? फिल्म से करवा दिया था बाहर


Last Updated:

रेखा के जया बच्चन के साथ रिश्तों के बारे में तो सब जानते हैं. वहीं हेमा मालिनी उनकी अच्छी दोस्त है ये भी जानते हैं. मगर एक एक्ट्रेस और है जो उनकी अच्छी दोस्त थी. उन्होंने ही अब लेटेस्ट इंटरव्यू में आरोप लगाया कि उन्हें रेखा ने फिल्म से निकलवा दिया था.

बॉलीवुड में रेखा ने कई दशकों तक राज किया है. ऐसे में उनके करियर में कुछ लोग काफी करीब आए तो कुछ दुश्मन बन बैठे. जया बच्चन के साथ उनके उतार-चढ़ाव के रिश्तों तो हेमा मालिनी के साथ उनकी पक्की दोस्ती के बारे में तो आपने काफी कुछ पढ़ा था. मगर इनके अलावा भी कुछ हैं तो आजतक उनपर आरोप लगाते हैं.

अब एक दिग्गज एक्ट्रेस ने रेखा पर कुछ आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि वह कभी रेखा की पक्की सहेली हुआ करती थीं लेकिन फिर रेखा ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा और एक फिल्म से बाहर निकलवा दिया था.

ये कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस और खलनायिका अरुणा ईरानी हैं जिन्होंने हालिया इंटरव्यू में रेखा को लेकर खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि रेखा ने उन्हें एक फिल्म से बाहर करवा दिया था.

‘लेहरें रेट्रो’ को दिए इंटरव्यू में अरुणा ईरानी अपने पसंदीदा और खास डायरेक्टर के बारे में बात करती हैं. तब वह के. विश्वनाथ का जिक्र करती हैं. जिन्होंने तमिल और हिंदी में कई सुपरहिट फिल्में बनाईं. अरुणा बताती हैं कि वह काफी मेहनती डायरेक्टर थे. उनका परफॉर्म करवाने का तरीका अलग था.

अरुणा ईरानी बताती हैं कि रेखा और उन्हे रात को नींद नहीं आती थी जब सुबह उनके साथ शूटिंग होती थी. वह बहुत ही टफ डायरेक्टर थे. उनके साथ काम करने से पहले रेखा और वह नर्वस भी रहते हैं.

सरगम और औरत जैसी फिल्म रेखा और अरुणा ईरानी ने के विश्वनाथ के साथ काम किया था. अरुणा ने बताया कि औरत फिल्म को बनाने में छह साल लग गए थे और इस फिल्म में उनका बहुत ही सेंट्रल और मजबूत रोल था. ऐसे रोल के लिए लोग मिन्नतें करते हैं. मगर कुछ लोगों की वजह से उस रोल को काट देना पड़ा.

अरुणा ईरानी ने दावा किया कि रेखा उनके उस रोल से जलन हो रही थी. उन्होंने तो एक फिल्म से उन्हें निकलवा दिया था. अरुणा बताती हैं कि वह उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं. आज भी बात होती है. लेकिन उन्होंने फिल्म से निकलवा दिया.

अरुणा ईरानी ने बताया कि रेखा ने मंगलसूत्र फिल्म से उन्हें निकाल दिया. उन्होंने फिर प्रोड्यूसर से पूछा कि उन्हें साइनिंग अमाउंट तक दे दिया था फिर क्यों फिल्म से निकाल दिया. तब प्रोड्यूसर ने बताया कि रेखा नहीं चाहती थीं कि आप वो फिल्म करो.

अरुणा ने बताया कि फिर जब रेखा से उनकी कुछ समय बाद मुलाकात हुई तो उन्होंने उस फिल्म को लेकर सवाल किया. तब रेखा ने बताया कि मंगलसूत्र एक ऐसी फिल्म थी कि अगर अरुणा इमोशनली उस फिल्म के किरदार से लोगों का दिल जीत लेती तो वह नहीं बल्कि रेखा वैम्प लगती. इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया.

homeentertainment

न जया, न हेमा मालिनी, ये थी रेखा की पक्की सहेली, फिर दोस्त को ही दिया धोखा?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments