Thursday, May 7, 2026
Homeबॉलीवुड'एक्सपेंसिव घड़ी, मोटे अमाउंट का चेक', शाहरुख खान ने शेखर सुमन को...

‘एक्सपेंसिव घड़ी, मोटे अमाउंट का चेक’, शाहरुख खान ने शेखर सुमन को दिया था 1 काम


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि शाहरुख खान को भी उनके व्यवहार और काइंडनेस के लिए जाना जाता है. कई सेलेब्स उनके व्यवहार की तारीफ कर चुके हैं. शाहरुख का अपने को-एक्टर्स संग भी अच्छा व्यवहार रहता है. वह उनके साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. शेखर सुमन ने शाहरुख से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा हाल में बताया.

शाहरुख खान का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ. यह वीडियो किंग के सेट पर का था. शाहरुख, प्रग्नेंट दीपिका पादुकोण को सपोर्ट देते हुए उनका हाथ थाम कर सीढ़ियों पर चढ़ते हुए दिखे. फैंस शाहरुख के इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं. अब शेखर सुमन ने भी शाहरुख के दिलदारी से भरा किस्सा बताया है. उन्होंने दावा किया कि शाहरुख उनके बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

Shah Rukh khan Shekhar

शेखर सुमन ने बताया कि उन्हें ‘चलते चलते’ फिल्म में वॉयसओवर के लिए संपर्क किया गया था. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, “मुझे याद है जब शाहरुख ‘चलते चलते’ बना रहे थे और उन्हें फिल्म में कमेंट्री के लिए मेरी आवाज चाहिए थी…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Shah Rukh khan Shekhar

शेखर सुमन ने आगे कहा, “…जब टीजर आया तो उन्होंने मुझे सीधे फोन किया, ‘हाय, मैं शाहरुख बोल रहा हूं.’ और मैंने कहा, ‘हां, शाहरुख.’ उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप आकर इसके लिए वॉयसओवर दें.’ और मैंने कहा, ‘हां, मैं आ जाऊंगा.’ तो मैं गया और वो काम कर दिया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shah Rukh khan Shekhar

शेखर सुमन ने आगे बताया कि शाहरुख ने दोस्ती के बावजूद उन्हें मेहनताना देने की जिद की. शेखर ने कहा, “और उन्होंने मुझे एक मोटे अमाउंट वाला चेक दिया. मैंने कहा, ‘देखो, ये दो दोस्तों के बीच की बात है, इसमें पैसे की कोई बात नहीं है.’ लेकिन वे माने नहीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Shah Rukh khan

शेखर सुमन ने आगे कहा, “शाहरुख तो शाहरुख हैं, अगली बार उन्होंने मुझे एक बहुत महंगी घड़ी भेजी, जो आज भी मेरे पास है. और वो मेरे लिए एक खूबसूरत यादगार है.” शेखर ने शाहरुख के साथ ‘देवदास’ में काम करने का मौका चूकने की बात भी बताई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Shah Rukh khan

शेखर सुमन ने इंस्टेंट बॉलीवुड से एक बातचीत में कहा था, “संजय लीला भंसाली ने मुझे ‘देवदास’ में चुन्नीलाल का रोल ऑफर किया था, लेकिन उस वक्त मैं वो नहीं कर पाया. फिर जैकी श्रॉफ को वो रोल मिला और अच्छा हुआ कि उन्होंने किया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Shah Rukh khan S

शेखर सुमन ने आगे कहा, “लेकिन मुझे इस बात का अफसोस रहा कि मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं कर पाया, लेकिन मेरी ये ख्वाहिश ‘हीरामंडी’ में पूरी हो गई.” वर्क फ्रंट की बात करें तो शेखर सुमन आखिरी बार वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Shah Rukh khan Shekhar

बात करें, शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की, तो आखिरी बार वह ‘डंकी’ में नजर आए थे. वह अब मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए जरिए उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही है. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन समेत कई बड़े कलाकार हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments