Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानजरूरी काम कहकर थार गाड़ी हड़पी: 5 लाख रुपए की डिमांड...

जरूरी काम कहकर थार गाड़ी हड़पी: 5 लाख रुपए की डिमांड की,कहा-पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती – Sikar News



सीकर के उद्योग नगर इलाके में जरूरी काम के बहाने थार गाड़ी हड़पने का मामला सामने आया है। अब गाड़ी मालिक से 5 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में अंशिल कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में यूबी रेजीडेंसी में रहता है। उसके पास थार गाड़ी है। अंशिल के परिचित राजेश गुर्जर ने अपने परिचित अमितेश यादव और रोहित गुर्जर को कोई जरूरी काम होने की बात कहकर अंशिल की गाड़ी दिलवा दी। गाड़ी में जीपीएस भी लगा हुआ था। जिसे उन्होंने 1 जून को निकालकर फेंक दिया और अपने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिए।

1 जून को राजेश गुर्जर ने कॉल करके कहा कि तेरी गाड़ी कटने जा रही है, थोड़ी देर बाद उसके पास अमितेश और रोहित का कॉल आया जिन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए देना होगा नहीं तो तेरी गाड़ी को भूल जाना। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि कल तक 5 लाख रुपए नहीं दिए तो गाड़ी कटवा देंगे।

राजेश और उसके साथियों ने कहा कि पुलिस को शिकायत की तो तेरी गाड़ी को भूल जाना। पुलिस हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। अंशिल के अनुसार उसकी गाड़ी की आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश में मथुरा की थी। फिलहाल अब उद्योग नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर भंवरलाल कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments