Monday, July 13, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy A27 5G Review: मिड प्राइस रेंज में दमदार फीचर वाला...

Samsung Galaxy A27 5G Review: मिड प्राइस रेंज में दमदार फीचर वाला फोन, जानें कैसा रहा एक्सपीरियंस


Samsung Galaxy A27 5G

  • Display
  • Processor
  • Front Camera
  • Rear Camera
  • Ram
  • Storage
  • Battery
  • Os
  • Resolution

  • Display6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
  • ProcessorQualcomm Snapdragon 6 Gen 3
  • Front Camera12MP
  • Rear Camera50MP + 5MP + 2MP
  • Ram8GB
  • Storage256GB
  • Battery5000mAh, 25W
  • OsAndroid 16
  • ResolutionFHD+

Samsung ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में Galaxy A सीरीज में एक और फोन पेश किया है। यह फोन Galaxy A27 5G के नाम से पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल आए Galaxy A26 का अपग्रेड है। फोन के डिजाइन से लेकर प्रोसेसर और कैमरे में कंपनी ने बड़ा अपग्रेड किया है। हमने इस फोन को कुछ समय के लिए इस्तेमाल किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं…

Samsung Galaxy A27 5G: डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy A27 5G का डिजाइन और डिस्प्ले पिछले दिनों लॉन्च हुए Galaxy A57 और Galaxy A37 की तरह ही है। फोन का लुक और फील भी इन दोनों मिड बजट फोन की तरह ही लगेगा। इस फोन बैक में दिए गए कैमरा मॉड्यूल में कंपनी ने विजिबल बंप दिया है, जो देखने में प्रीमियम फील देता है। साइड में कर्व्ड डिजाइन देखने को मिलता है। फोन के बैक पैनल में मैट फिनिश होने की वजह से यह धूल को अपनी ओर आकर्षित नहीं करता है।

Samsung Galaxy A27 5G Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी रिव्यू

इस फोन के दाहिनी तरफ वॉल्यूम और पावर बटन्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। वहीं, नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन को पिछले मॉडल के मुकाबले पतला रखने की कोशिश की है। स्लिम डिजाइन होने की वजह से यह फोन प्रीमियम लुक भी देता है। साथ ही, फोन का वजन काफी कम है, जिसकी वजह से इसे आप आसानी से सिंगल हैंडली ऑपरेट कर पाएंगे।

Galaxy A27 में कंपनी ने 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। फोन के डिस्प्ले पैनल में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलता है, जिसे कंपनी ने Infinity-O नाम दिया है। गोरिल्ला ग्लास की वजह से फोन के डिस्प्ले की ड्यूरेबिलिटी बेहतर है।

इस मिड बजट फोन के डिस्प्ले पर देखे जाने वाले कंटेंट में नेचुरल कलर लगेगा। ऐसा आपको कभी नहीं लगेगा कि कंटेंट को एआई की मदद से जबरदस्ती ब्राइट करने की कोशिश की गई है। इस फोन में आप 4K रेजलूशन तक के वीडियो कंटेंट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। गेमिंग में भी फोन का डिस्प्ले सही काम करता है। हाई रेजलूशन गेम के ग्राफिक्स सही दिखते हैं। हमने Galaxy A27 5G का First Impressions Review भी किया है। पहली नजर में हमें यह फोन देखने में काफी अच्छा लगा था।

Samsung Galaxy A27 5G Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी रिव्यू

Samsung Galaxy A27 5G: परफॉर्मेंस और बैटरी

सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। इसमें दो 5G नैनो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। हमने इसका टॉप वेरिएंट रिव्यू के लिए यूज किया है। क्वालकॉम का 6 Gen चिपसेट होने की वजह से फोन की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। मिड बजट रेंज में यह प्रोसेसर बेसिक यूज में आपको ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है।

यह फोन 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन के साथ चार्जिंग अडैप्टर नहीं दिया है। आप इसे अलग से खरीद सकते हैं। इस फोन की बैटरी को आप सिंगल चार्ज करके पूरे दिन आसानी से यूज कर सकते हैं। फोन के साथ कंपनी ने अडेप्टर नहीं दिया है। मैनें इसे Google Pixel के 33W वाले चार्जर से चार्ज किया है। फोन को 0 से फुल चार्ज होने में तकरीबन 80 से 85 मिनट का समय लगता है।

Samsung Galaxy A27 5G Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी रिव्यू

यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ आता है। फोन में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी दी गई है। यह फोन कंपनी के Knox सिक्योरिटी के साथ आता है। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम बेहद ही यूजर फ्रेंडली है। साथ ही, सैमसंग के फोन में आपको बेहतर सिक्योरिटी लेयर मिल जाता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के साथ कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए हैं, जो आपको इरिटेट कर सकते हैं। हालांकि, बाद में इसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से डिलीट भी कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A27 5G: कैमरा

सैमसंग का यह फोन भी इस सीरीज के इस साल लॉन्च हुए अन्य दोनों फोन की तरह ही ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP के मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेकेंडरी और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में कंपनी ने 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इसके कैमरा एक्सपीरियंस की बात करें तो डे-लाइट में फोन का मेन कैमरा ठीक-ठाक काम करता है।

कैमरे से ली गई तस्वीर में आपको नेचुरल कलर देखने को मिलता है। इसमें कंपनी ने 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है, जिसे और बेहतर किया जा सकता है। अल्ट्रा वाइड तस्वीर पिक्सलेट होती है। लो लाइट में ली गई तस्वीरों की बात करें तो इसमें धूंधलापन नजर आता है। हालांकि, फोन में दिया कैमरा ऐप ली गई तस्वीर को प्रोसेस कर देता है। ऐसे में अगर आप लो लाइट में तस्वीर लेना चाहते हैं तो फ्लैश लाइट को ऑन करके ही लें। फ्लैश के साथ ली गई तस्वीर ज्यादा बेहतर लगेगी।

Samsung Galaxy A27 5G Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी रिव्यू

Samsung Galaxy A27 5G: हमारा फैसला

सैमसंग का यह मिड बजट फोन देखने में आपको प्रीमियम लगता है। फोन का लुक और डिजाइन आकर्षक है। साथ-साथ इसकी ड्यूरेबिलिटी भी अच्छी है। कंपनी ने इस मिड बजट फोन के प्रोसेसर को पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड किया है। फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है। आप इसे सिंगल चार्ज में पूरे दिन आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। हैवी काम या मल्टी-टास्किंग के दौरान फोन का बैक पैनल गर्म हो जाता है।

ओवरऑल सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस हमें ठीक लगा है। कैमरे के मामले में भी यह फोन ठीक है। अल्ट्रा वाइड कैमरे में अपग्रेड की जरूरत है। वहीं, लो-लाइट फोटोग्राफी भी एवरेज है। फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। हालांकि, इस प्राइस रेंज में आपको अन्य ब्रांड के फोन इससे बेहतर फीचर्स के साथ मिल सकते हैं। अगर, आप सैमसंग के लॉयल ग्राहक हैं तो यह फोन आप खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें – भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड UK में एंट्री के लिए तैयार, जल्द लॉन्च कर सकता है दमदार स्मार्टफोन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments