महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। साथ ही, त्र्यंबकेश्वर और नासिक के बीच बादल फटने की आशंका जताई है। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रात से हालात पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर मेटघर फोर्ट क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया। नासिक जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link

