जमुई में एक नवजात बच्चे के शव को कुत्ता मुंह में दबाकर सड़क की ओर भाग रहा था। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुत्ता काफी दूर तक शव को मुंह में दबाए लेकर जाता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ी, जिसके बाद लोगों ने कुत्ते से शव छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। घटना शहर के पुरानी बाजार स्थित गौशाला के पास की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अननैचुरल डेथ (यूडी) का केस दर्ज किया गया है। एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवजात को मुंह में दबाकर ले जाने की 2 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… कचरे के ढेर से उठाया
जमुई शहर के पुरानी बाजार स्थित गौशाला जाने वाली सड़क के किनारे करीब 500 लोग द्वारा एक ही जगह पर कचरा फेंका जाता है। शनिवार की दोपहर इसी कचरे की ढेर से एक कुत्ता नवजात बच्चे का शव उठाया। सीसीटीवी के मुताबिक, कुत्ते ने शव को मुंह से दबोचकर ढेर से सड़क की ओर बढ़ने लगा। राहगीरों की नजर पड़ते ही हंगामा हुआ
इस दौरान कई राहगीर वहां से गुजरे, लेकिन किसी की भी नजर उस पर नहीं पड़ी। हालांकि सुनसान इलाके से 100 मीटर आगे बढ़ने पर कुत्ते के मुंह में दबा शव लोगों की नजर पर आ गई। इसके बाद लोगों ने कुत्ते से शव को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को सदर अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ‘ऐसा मंजर देख हम भी हैरान रह गए’
स्थानीय निवासी सुरेश ने बताया कि हमलोग कुत्ते के मुंह में शव देख हैरान रह गए। यह बिल्कुल इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला था। हमने कुत्ते को मारकर भगाया। इसके बाद शव को पुलिस के हवाले कराया। इस इलाके में आए दिन एबॉर्शन और नवजात के मामले आते रहते हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं होने की वजह से लोग बेझिझक ऐसी घटनाओं के अंजाम देते हैं। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात के शव को सड़क किनारे कचरे के ढेर में लावारिस छोड़ दिया था। वहीं से कुत्ता उसे उठा ले गया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। नवजात के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव वहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका था। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
Source link

