Sunday, July 5, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसरिया हमले में घायल दुकानदार की मौत: दतिया में परिजनों ने...

सरिया हमले में घायल दुकानदार की मौत: दतिया में परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग की – datia News




दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के ग्राम बसई में सरिया से हुए हमले में घायल दुकानदार रतनलाल साहू की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। दुकान बंद कराने को लेकर हुआ विवाद मृतक की पत्नी रिंकी साहू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि यह घटना 21 जून की है। रतनलाल साहू अपनी दुकान पर आटा चक्की चला रहे थे। इसी दौरान गांव के रामप्रकाश साहू और उसके पुत्र संजय व अजय साहू दुकान पर पहुंचे और दुकान बंद कराने को लेकर विवाद करने लगे। सरिया और डंडों से हमला कर पीटा विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों और लोहे की सरिया से रतनलाल साहू पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज चल रहा था। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments