Sunday, July 5, 2026
Homeराज्यदिल्लीमहाराष्ट्र के वसई में 20 कारें डूबीं: नदी खतरे के निशान...

महाराष्ट्र के वसई में 20 कारें डूबीं: नदी खतरे के निशान के करीब; छत्तीसगढ़ में घरों में पानी घुसा; गुजरात में कार बही


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Bridge Pit | Kanpur Rain Breaks 15 Year Record; Mumbai Schools Closed

मुंबई/भोपाल/लखनऊ/पटना/जयपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई।

उधर, महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित है। वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। पालघर में बाढ़ के पानी में बहने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रशासन ने 180 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार रात आधे घंटे के भीतर ही 30 मिमी पानी बरसा। टाटीबंध में घरों में पानी भर गया। दिल्ली, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है।

मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…

देशभर से बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

गुजरात के जूनागढ़ में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। नाव में बैठकर सुरक्षित जगह जाते बच्चे।

गुजरात के जूनागढ़ में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। नाव में बैठकर सुरक्षित जगह जाते बच्चे।

मध्य प्रदेश के हरदा में कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है।

मध्य प्रदेश के हरदा में कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है।

यूपी के कानपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

यूपी के कानपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: हल्द्वानी में मौसम खराब, हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

हल्द्वानी में बारिश के बीच निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग से करीब दो मिनट पहले अचानक मौसम खराब हो गया, जिसके बाद पायलट ने हेलिकॉप्टर को स्कूल परिसर में उतार दिया। उस समय परिसर में 10 से 12 बच्चे खेल रहे थे। हेलिकॉप्टर में दो यात्री और एक पायलट सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात: पोरबंदर में बाढ़ के बीच युवक को बचाया गया; VIDEO

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: मुंबई में एक्टर आमिर खान के पास पेड़ गिरा, आज शादी

महाराष्ट्र के मुंबई में खराब मौसम के बीच एक्टर आमिर खान के घर के पास आंधी के चलते पेड़ गिर गया। आमिर आज शादी कर रहे हैं। यह उनकी तीसरी शादी है।

04:57 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: ठाणे में पाइपलाइन फूटी, सड़क के नीचे से पानी बहा

महाराष्ट्र के ठाणे में तलेगांव दाभाडे में एक पाइपलाइन फट गई। पानी सड़क के नीचे से बाहर आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

04:21 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: वसई में सड़क नदी बनी, 20 कारें डूबीं

महाराष्ट्र में वसई के मधुबन इलाके में सड़कों पर पांच फीट पानी भर गया। करीब 20 कारें डूब गईं। एक शख्स ने दावा किया कि एक कार करीब 50 मीटर तक बारिश के पानी में बह गई।

04:11 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में भी बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया

03:41 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई: कुर्ला टर्मिनस के पास सड़क पर पानी भरा; VIDEO

03:22 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: होटल की छत से उड़कर गिरा सोलर पैनल, 3 घायल

राजस्थान के जैसलमेर में भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान एक होटल की छत पर लगे सोलर पैनल उड़कर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

03:17 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई: घाटकोपर में बारिश के चलते पेड़ गिरा, कई कारें दबीं

महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। घाटकोपर के विक्रांत सर्किल पर पेड़ गिर गया। जिसमें कई कारें दब गईं।

03:04 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के जैसलमेर में रविवार सुबह आंधी-बारिश; VIDEO

02:42 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी; रायपुर के कई इलाके डूबे

छत्तीसगढ़ में रविवार रात रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। रायपुर में आधे घंटे के भीतर ही 30मिमी पानी बरस गया। इसे चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई। टाटीबंध में घरों में घुटनों तक पानी भर गया। घरों में पानी घुस गया। पूरी खबर पढ़ें…

02:38 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश: इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

एमपी में जुलाई में मानसून जमकर बरस रहा है। इससे पूरा मध्य प्रदेश भीग गया है। शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:16 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: सवाई माधोपुर-झालावाड़ में एक इंच पानी बरसा, पूरे राज्य में अलर्ट

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। सीकर, सवाई माधोपुर, झालावाड़ समेत अन्य जिलों में एक इंच तक बारिश हुई। राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, जयपुर, कोटा और भरतपुर के कुछ इलाकों में अतिभारी बारिश की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

02:04 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: मंदाकिनी नदी के बहाव में दो लोग फंसे, यमुनोत्री में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में शनिवार को मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव में एक जेसीबी और उसके दो कर्मचारी फंस गए। उन्हें सुरक्षित निकाला गया। वहीं, उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास लैंडस्लाइड होने से यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद हो गया था। बाद में इसे खोल दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

02:00 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, राज्य में अब तक 52% कम बारिश

बिहार में मानसून अब भी सुस्त है। शनिवार को पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बारिश नहीं हुई। आज बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार तक राज्य में इस मानसून सीजन में सिर्फ 98.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि 207.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी बिहार में अब तक 52% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:57 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: आज 7 जिलों में यलो अलर्ट, 40kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

हरियाणा में मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी सुस्त पड़ गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहा और केवल कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रविवार को 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

01:50 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब-चंडीगढ़: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव है। चंडीगढ़ के 10 जिलों में 31 स्थानों पर आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिल्लौर, गढ़शंकर, जालंधर-1, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, नंगल और होशियारपुर में मध्यम बारिश की संभावना है। अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

12:58 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जूनागढ़ में रहवासी कालोनियों में 4-4 फुट पानी भरा, सड़कों पर नाव चल रही

जूनागढ़ में भारी बारिश हुई। इससे जलभराव के कारण रिहायशी सोसाइटियों के घरों में 4-4 फुट तक पानी भर गया। मंगरोल इलाके में बच्चे इस पानी में नहा रहे हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं।

12:47 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात के अहमदाबाद में भारी बारिश से सड़कें डूबीं

भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के कई इलाकों में जलभराव देखा गया। वस्त्रल इलाके की तस्वीरों में सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं।

12:15 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मंडी में मानसून के दौरान ब्यास नदी पर धुंध छाई

मंडी जिले में ब्यास नदी के ऊपर मॉनसून की धुंध और आस-पास की पहाड़ियों को घेरे हुए घने बादल दिखाई दे रहे हैं, जो बारिश के मौसम की खूबसूरती को दर्शाते हैं।

IMD ने 4 और 5 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 6 और 7 जुलाई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें और ज्यादा बारिश होने और संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

12:09 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

एमपी में बिजली गिरी, एक शख्स की मौत

मध्य प्रदेश में शनिवार को भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। श्योपुर जिले में बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी झुलस गई। आष्टा के बापचा दोनिया गांव में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारघाटी में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से जेसीबी और उसके दो कर्मचारी नदी के तेज बहाव में फंस गए।

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण रामनगर-उधमपुर रोड पर कौघा के पास बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गया, जिसके कारण रास्ता बंद कर दिया गया।

12:08 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल

6 जुलाई

  • यूपी के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

7 जुलाई

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

12:07 AM5 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

5 जुलाई को देश के 16 प्रमुख शहरों का तापमान

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments