Sunday, July 5, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद में विवाहिता की गला दबाकर हत्या: मां को की थी...

जहानाबाद में विवाहिता की गला दबाकर हत्या: मां को की थी आखिरी कॉल, बोली-पति और सास पीट रहे है, ससुराल वाले फरार – Jehanabad News




जहानाबाद में एक विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के क्षुनाठी गांव की है। मृतक की पहचान वडेता गांव निवासी शीतल कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2024 में लक्ष्मण राम से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति और सास उसे प्रताड़ित करने लगे। मृतका का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है। मृतक की मां राधिका देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को सास और पति लगातार मारते-पीटते थे। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास भी किया था। आखिरी बार मां को की थी फोन राधिका देवी के अनुसार, शनिवार को बेटी ने उन्हें फोन पर बताया था कि पति और सास उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर ही ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की। राधिका देवी ने बताया कि उनका पूरा परिवार धनबाद में रहता है और निजी काम करता है। उसी शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments