Saturday, July 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशएमपी राजस्थान सीमा पर शिबू गैंग का आतंक: कोंदिया गांव के...

एमपी राजस्थान सीमा पर शिबू गैंग का आतंक: कोंदिया गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग – Guna News




गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोंदिया और टकोरिया में अंतरराज्यीय बदमाश शिवू उर्फ शिवचरण गुर्जर और उसकी गैंग के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हैं। डकैती, लूटपाट और पुलिस की ढीली कार्रवाई से नाराज होकर शनिवार को भारी संख्या में लामबंद ग्रामीण और पीड़ित परिवार गुना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी शिकायत शाखा में आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं लगाने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना बीते 30 जून की दोपहर की है। पीड़ित लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने बताया कि घटना के समय वे खेत पर बोवनी करने गए थे और घर पर केवल महिलाएं थीं। इसी दौरान राजस्थान के बारां जिले के छतरपुरा निवासी शातिर बदमाश शिवू उर्फ शिवचरण गुर्जर अपने तीन अन्य हथियारबंद साथियों के साथ उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने दिनदहाड़े घर में डकैती डालकर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल, एक फोर-व्हीलर गाड़ी, कूलर और अन्य गृहस्थी के सामान में बेरहमी से तोडफ़ोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई और उनके सोने के मंगलसूत्र, नकदी व मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए। इस हमले में पीड़ित परिवार का करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण रविंद्र धाकड़ ने बताया कि शिवू गुर्जर एक आदतन अपराधी है, जिसने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में दहशत फैला रखी है। वह रोजाना पार्वती नदी के किनारे गुंडागर्दी करता है और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त है। उसकी गैंग के डर से ग्रामीण रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने एसपी से मांग की है कि मामले में डकैती की धाराएं बढ़ाई जाएं और पूरी गैंग को गिरफ्तार कर गांव को इस आतंक से मुक्ति दिलाई जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments