Friday, July 3, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy S25 Ultra पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 45000...

Samsung Galaxy S25 Ultra पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 45000 रुपये का प्राइस कट


Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले GOAT सेल में हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 45,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। सैमसंग के इस अल्ट्रा प्रीमियम फोन में 200MP कैमरा दिया गया है। इस फोन में जबरदस्त कैमरा के साथ धांसू परफॉर्मेंस भी मिलती है।

45,000 रुपये सस्ता हुआ फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले सेल में सैमसंग का यह फोन 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में 6.9 इंच का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया गया है।

यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही, फोन में 50MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, इसमें 50MP का पेरीस्कोप कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, इसमें 45W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। इस फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और भींगने पर भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – iQOO ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फीचर वाला फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

(डिसक्लेमर – सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments