Friday, July 3, 2026
HomeफूडBhutte ke Pakode: नाश्ते में ट्राई करें भुट्टे से बनी यह खास...

Bhutte ke Pakode: नाश्ते में ट्राई करें भुट्टे से बनी यह खास रेसिपी, स्वाद ऐसा कि बार-बार


Last Updated:

How To Make Crispy Corn: भुट्टे के दानों से बनने वाले कुरकुरे पकोड़े एक आसान और स्वादिष्ट स्नैक हैं, जिन्हें उबले भुट्टे, मसालों और सॉस के साथ तैयार किया जाता है. बारिश के मौसम में यह गरमागरम पकोड़े लोगों को बहुत पसंद आते हैं. एक्सपर्ट महिला वंदना से जान लेते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी…

How To Make Crispy Corn: अगर आप भी आपके घर पर बेसन के भजिए या कचोरी समोसे खाकर बोर हो गए हैं तो आप घर पर भुट्टे के दाने से तैयार होने वाले कुरकुरे पकोड़े तैयार कर सकते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसान है और इसको बनाने के लिए आपको भुट्टे के उबले हुए दाने, लाल मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट और चाट मसाले और टमाटर सॉस की जरूरत होती है. जिससे यह बनकर तैयार हो जाते हैं और खाने में बड़े ही स्वादिष्ट लगते हैं. लोग इसको बारिश के दिन में सबसे अधिक गरम-गरम खाना पसंद करते हैं. यह घर पर आसान विधि से तैयार कर सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला वंदना से बात की तो उन्होंने बताया कि आप भी बरसात के समय में आपके घर पर चटपटा अगर कुछ बनाकर खाने की सोच रहे हैं तो आप कुरमुरे भुट्टे के दाने के पकोड़े बनाकर खा सकते हैं. यह बहुत ही कुरमुरे और बहुत ही टेस्टी लगते हैं. इसको बच्चे और बड़े भी खाना पसंद करते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसान है. आपको केवल इसको बनाने के लिए भुट्टा लाना है और आप इसमें स्वाद के अनुसार मिर्च-मसाले, नमक डाल सकते हैं और उसको तेल में आपको तलना है, जिससे आपके यह पकोड़े बन कर तैयार हो जाएंगे.

ऐसे तैयार होते है पकोड़े 
अगर आप भी भुट्टे के पकोड़े तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले बाजार से भुट्टे लेकर आइए और उसको एक किसनी (Grater) पर छोटे-छोटे पीस कर  लीजिए. फिस इसमें 20 ग्राम हरी मिर्च का पेस्ट, 10 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट और 10 ग्राम नमक इसमें मिक्स कर दीजिए और एक कढाई लीजिए उसमें करीब 500 ग्राम तेल डालिए. उसको हल्का गर्म होने दीजिए और उसमें यह पकोड़े डालते रहिए. धीमी आज पर होने दीजिए, जिससे आपके यह पकोड़े बनाकर तैयार हो जाएंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments