Friday, July 3, 2026
Homeटेक्नोलॉजीFlipkart GOAT Sale में सस्ती मिलेगी Nothing Phone 4a सीरीज

Flipkart GOAT Sale में सस्ती मिलेगी Nothing Phone 4a सीरीज


Flipkart पर शुरू होने वाले GOAT Sale में Nothing के इस साल लॉन्च हुए फोन की कीमत में बंपर कटौती की गई है। Phone 4a और Phone 4a Pro की खरीद पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेग। नथिंग के ये दोनों फोन इस साल की शुरुआती तिमाही में पेश किए गए हैं। फोन में 12GB रैम, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 4 जुलाई को शुरू हो रही है।

Nothing Phone (4a) सीरीज पर ऑफर

Nothing Phone (4a) की खरीद पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। वहीं, EMI ट्रांजैक्शन पर भी 3,000 रुपये का बोनस मिलेगा।

वहीं, Nothing Phone (4a) Pro की खरीद पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन की खरीद पर भी 3,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।

Nothing Phone (4a) सीरीज के फीचर्स

Nothing Phone (4a) Pro को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

इस स्मार्टफोन के बैक में 50MP + 50MP+ 8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही, फोन में 32MP कैमरा फ्रंट में मिलेगा। यह फोन 5,400mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर काम करता है।

वहीं, Nothing Phone (4a) को भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6.78 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में 50MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन भी 5,400mAh की बैटरी और 50W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च, AI फीचर्स से लैस है 7000mAh बैटरी वाला फोन

(डिसक्लेमर – सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments