Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यबिहारआरा में सड़क किनारे नवजात बच्ची का मिला शव: स्थानीय लोगों...

आरा में सड़क किनारे नवजात बच्ची का मिला शव: स्थानीय लोगों में नाराजगी, बोले- मासूम की क्या गलती थी, शर्मसार करने वाली घटना है – Bhojpur News


आरा के नवादा थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव मिला है। जन्म के बाद सदर अस्पताल के पास सड़क किनारे फेंक दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय

.

संजय कुमार केशरी ने बताया कि आरा मिल के रास्ते गुजर रहा था। इस दौरान मेरे नजर बच्चे पर पड़ी। तुरंत डायल-112 को कॉल किया। यह कलंकित करने वाली घटना है। मानवता को कलंकित किया जा रहा है। यह बर्दाश्त से बाहर है। इस बच्ची की क्या गलती थी। क्या बेटी होने के चलते इसे फेंके दिया। बहुत ही शर्मनाक घटना है।

सड़क किनारे मिला नवजात का शव

चाइल्ड वेलफेयर पर आरोप

जानकारी के मुताबिक चाइल्ड वेलफेयर के डायल नंबर 1098 पर भी घटना की सूचना दी गई थी। कॉल सेंटर से इसकी सूचना भोजपुर चाइल्ड वेलफेयर को दी गई। इसके बाद भी कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। इसके बाद नवादा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments