Last Updated:
Aishwarya Rai Nimbooda Song in School Textbook: क्या स्कूली बच्चों को अब बॉलीवुड के गानों से पढ़ाई कराई जाएगी? ओडिशा में कक्षा 5 की एक किताब में ऐश्वर्या राय के मशहूर गाने ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ के लिरिक्स छापने पर सोशल मीडिया से लेकर एजुकेशन सिस्टम तक में बवाल मच गया है. जानिए पूरा मामला.
Aishwarya Rai Nimbooda Song: 5वीं की किताब में ऐश्वर्या राय का चर्चित गाना है
नई दिल्ली (Aishwarya Rai Nimbooda Song in School Textbook). स्कूली किताबों को लेकर अक्सर कोई न कोई नया विवाद सामने आता रहता है. इस बार ओडिशा से आए मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. राज्य के स्कूलों में 5वीं कक्षा की इंग्लिश बुक में बॉलीवुड का एक सुपरहिट गाना शामिल किया गया है. सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का मशहूर गाना ‘निंबूड़ा, निंबूड़ा’ बच्चों के सिलेबस का हिस्सा बनता हुआ दिखाई दे रहा है.
यह अजीबोगरीब मामला कैसे सामने आया?
#WATCH | Bhubaneswar | In a major blunder, popular Bollywood song ‘Nimbooda Nimbooda’ from the film ‘Hum Dil De Chuke Sanam’ starring Aishwarya Rai has reportedly been printed in a Class 5 English textbook.#Odisha pic.twitter.com/heP1ALiEK1
शिक्षा विभाग ने पब्लिशर्स पर फोड़ा ठीकरा
मामले के तूल पकड़ते ही ओडिशा के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच और विवाद बढ़ता देख शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए सारा ठीकरा प्राइवेट पब्लिशर्स पर फोड़ दिया है. विभाग का कहना है कि यह किताब राज्य सरकार या ऑफिशियल बोर्ड के सिलेबस का हिस्सा नहीं है. यह कुछ स्कूलों में इस्तेमाल की जाने वाली सप्लीमेंट्री वर्कबुक है, जिसे प्राइवेट पब्लिशर ने छापा है. प्रशासन ने इस मामले में संबंधित स्कूल और पब्लिशर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है.
क्या स्कूल सिलेबस में ‘बॉलीवुड तड़का’ सही है?
इस घटना ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में किताबों की री-चेकिंग और क्वॉलिटी कंट्रोल पर सवालिया निशान लगा दिया है. प्राइमरी स्कूल के बच्चों का दिमाग बेहद नाजुक होता है. इस उम्र में बच्चों को नैतिक शिक्षा, महान हस्तियों की जीवनियां और लोक संस्कृति से जुड़ी चीजें पढ़ाई जानी चाहिए. अगर किताबों को रोचक बनाने के नाम पर ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ जैसे फिल्मी गाने परोसे जाएंगे तो इससे बच्चों की भाषा और सोच पर गलत असर पड़ सकता है.
About the Author

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

