Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यबिहारबांका में वज्रपात से किशोर की मौत, 4 घायल: रजौन में...

बांका में वज्रपात से किशोर की मौत, 4 घायल: रजौन में भैंस की मौत, 7 पेड़ों में लगी आग – Banka News




बांका में शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश और तेज गर्जन के बीच वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। विभिन्न घटनाओं में एक15 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रजौन प्रखंड के अलीपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई, वहीं सात पेड़ों में आग लग गई। धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र स्थित धर्मगरा बहियार में मियांगड़िया गांव निवासी मनीष कुमार यादव(15) अपने साथियों के साथ भैंस चरा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हुई और अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना में पास में मवेशी चरा रहे चन्द्र यादव भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया,जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।घायल चन्द्र यादव का इलाज जारी है। मृतक मनीष के पिता का नाम बच्ची यादव,माता अमेरिका देवी और दादा फुलेश्वर यादव हैं। अलग-अलग घटनाओं में 3 महिलाएं हुई घायल इधर,धोरैया थाना क्षेत्र में ही वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। कुशमाहा गांव निवासी राबड़ी देवी अपने घर में थीं,तभी वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गईं। उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उनका इलाज चल रहा है। वज्रपात के कारण कुशमाहा गांव के पांच से छह घरों की एल्बेस्टर की छतें भी उड़ गईं।रामपुर गांव की बीबी नगमा खातून और बीबी जहां आरा भी वज्रपात की चपेट में आने से घायल हुईं,दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। धनकुंड थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर,रजौन प्रखंड के अलीपुर गांव में भी शनिवार शाम वज्रपात ने भारी नुकसान पहुंचाया।रामविलास यादव अपनी भैंस को बहियार में चरा रहे थे। तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि रामविलास यादव मामूली रूप से घायल हुए।घटना के दौरान सात पेड़ों में भी वज्रपात से आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लगातार हो रहे वज्रपात के कारण खेतों में काम कर रहे किसान और अन्य मवेशी चरवाहे भी सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments