Sunday, June 28, 2026
Homeविदेशपाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला: 4 सुरक्षाकर्मियों...

पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला: 4 सुरक्षाकर्मियों और 6 आतंकियों की मौत; जमात-उल-अहरार ने ली जिम्मेदारी




पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात आतंकियों ने सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमला रात करीब 8.30 बजे गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुआ। इसमें चार रेंजर्स जवानों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए, जबकि एक आतंकी को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। PTI के मुताबिक, आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़ते हुए परिसर में घुसे। इसके बाद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंके और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कई धमाके हुए। करीब 90 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और रेंजर्स ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमलावर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार (JuA) से जुड़े थे। इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन अफगानिस्तान सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और सरकारी ठिकानों पर हमले करता रहा है। हमले से जुड़ी 2 तस्वीरें… इलाके की घेराबंदी, लोगों को घरों में रहने की सलाह हमले के बाद पूरे परिसर और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। ऑपरेशन के दौरान आसपास के कुछ इलाकों में बिजली भी बाधित रही। रेस्क्यू-1122 की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक और कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (AIG) को मामले की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने भी घटना पर अलग से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी आतंकी या अलगाववादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जमात-उल-अहरार (JuA) के जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अक्टूबर 2024 के बाद कराची का पहला बड़ा आतंकी हमला मई में 128 आतंकी हमले, 27% बढ़ोतरी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में देश में 128 आतंकी हमले हुए। अप्रैल में यह संख्या 101 थी। यानी एक महीने में आतंकी हमलों में 27% की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा आतंकी हिंसा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में दर्ज की गई। ————– ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में दो बम धमाके, 7 लोगों की मौत:रिमोट कंट्रोल से गाड़ियों को निशाना बनाया, अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments