Thursday, June 25, 2026
Homeबॉलीवुडसाल 1994 की वो फिल्म, जिसने बदली इस सुपरस्टार की तकदीर, हीरो...

साल 1994 की वो फिल्म, जिसने बदली इस सुपरस्टार की तकदीर, हीरो ने जीता था अवॉर्ड

Last Updated:

90 के दशक में रिलीज हुई एक सुपरस्टार फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि हिंदी सिनेमा को उसका अगला बड़ा सुपरस्टार भी दे दिया. साल 1994 की इस कल्ट क्लासिक फिल्म ने एक नए-नवेले एक्टर की तकदीर हमेशा के लिए बदल दी. फिल्म में दमदार एक्टिंग को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा. बेमिसाल परफॉर्मेंस के दम पर एक्टर ने बेस्ट डेब्यू एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था.

नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. राज कंवर के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-थ्रिलर आज ही के दिन यानी 25 जून को आई थी अब इस मूवी की रिलीज को 34 साल पूरे हो चुके हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले यह रोल बॉलीवुड के एक दूसरे एक्टर को ऑफर हुआ था.

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Deewana movie 1992, Rishi Kapoor Divya Bharti Deewana, SRK debut movie superhit, Shah Rukh Khan Filmfare award Deewana, Deewana movie interesting facts, शाहरुख खान, शाहरुख खान दीवाना फिल्म डेब्यू, शाहरुख खान 1992 सुपरहिट मूवी, ऋषि कपूर दिव्या भारती दीवाना फिल्म, शाहरुख खान फिल्मफेयर अवार्ड 1992, बॉलीवुड ओल्ड मूवी ट्रिविया

फिल्ममेकर राज कंवर के दिमाग में ‘दीवाना’ की स्टारकास्ट को लेकर कुछ और ही प्लानिंग थी. वह इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले ऋषि कपूर के पास गए, जो उनकी पहली पसंद थे. उस दौर में उनका स्टारडम बुलंदियों पर था और यही वजह थी कि उन्हें इस रोल के लिए करीब 10 लाख की भारी-भरकम फीस दी गई थी, जो उस समय के लिहाज से एक बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी.

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Deewana movie 1992, Rishi Kapoor Divya Bharti Deewana, SRK debut movie superhit, Shah Rukh Khan Filmfare award Deewana, Deewana movie interesting facts, शाहरुख खान, शाहरुख खान दीवाना फिल्म डेब्यू, शाहरुख खान 1992 सुपरहिट मूवी, ऋषि कपूर दिव्या भारती दीवाना फिल्म, शाहरुख खान फिल्मफेयर अवार्ड 1992, बॉलीवुड ओल्ड मूवी ट्रिविया

इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद माधुरी दीक्षित थीं, जो उस दौर में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार हो रही थीं. हालांकि, बिजी शेड्यूल और डेट्स की कमी के चलते वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाईं. इसके बाद प्रोड्यूसर गुड्डू धनोआ के करीबी जतिन राजगुरु की सिफारिश पर दिव्या भारती को कास्ट किया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Deewana movie 1992, Rishi Kapoor Divya Bharti Deewana, SRK debut movie superhit, Shah Rukh Khan Filmfare award Deewana, Deewana movie interesting facts, शाहरुख खान, शाहरुख खान दीवाना फिल्म डेब्यू, शाहरुख खान 1992 सुपरहिट मूवी, ऋषि कपूर दिव्या भारती दीवाना फिल्म, शाहरुख खान फिल्मफेयर अवार्ड 1992, बॉलीवुड ओल्ड मूवी ट्रिविया

ऋषि कपूर और दिव्या भारती के फाइनल होने के बाद दूसरे लीड रोल के लिए तलाश शुरू हुई. शाहरुख खान से पहले सनी देओल, अनिल कपूर, गोविंदा और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन जैसे बड़े नामों पर विचार किया गया. आखिरकार, यह रोल अरमान कोहली की झोली में गिरा. अरमान ने फिल्म साइन की और कुछ दिनों तक शूटिंग भी की. लेकिन प्रोड्यूसर ललित कपूर की पत्नी शबनम कपूर के साथ हुए एक विवाद के बाद अरमान अचानक इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए.

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Deewana movie 1992, Rishi Kapoor Divya Bharti Deewana, SRK debut movie superhit, Shah Rukh Khan Filmfare award Deewana, Deewana movie interesting facts, शाहरुख खान, शाहरुख खान दीवाना फिल्म डेब्यू, शाहरुख खान 1992 सुपरहिट मूवी, ऋषि कपूर दिव्या भारती दीवाना फिल्म, शाहरुख खान फिल्मफेयर अवार्ड 1992, बॉलीवुड ओल्ड मूवी ट्रिविया

अरमान कोहली के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स एक नए चेहरे की तलाश में जुट गए. उन दिनों शाहरुख खान बड़े पर्दे पर तो अनजाने थे, लेकिन ‘सर्कस’ और ‘दिल दरिया’ जैसे टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बना रहे थे. निर्देशक राज कंवर की नजर शाहरुख के काम पर पड़ी और वह उनकी स्क्रीन प्रेजेंस से बेहद प्रभावित हुए. इसके बाद राज कंवर ने ही मेकर्स को शाहरुख खान का नाम सुझाया और उनकी फिल्म में एंट्री हुई.

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Deewana movie 1992, Rishi Kapoor Divya Bharti Deewana, SRK debut movie superhit, Shah Rukh Khan Filmfare award Deewana, Deewana movie interesting facts, शाहरुख खान, शाहरुख खान दीवाना फिल्म डेब्यू, शाहरुख खान 1992 सुपरहिट मूवी, ऋषि कपूर दिव्या भारती दीवाना फिल्म, शाहरुख खान फिल्मफेयर अवार्ड 1992, बॉलीवुड ओल्ड मूवी ट्रिविया

शाहरुख खान के लिए भी वह दौर काफी भागदौड़ भरा था. वह उस समय ‘दीवाना’ के साथ-साथ ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ की शूटिंग भी कर रहे थे. इंडस्ट्री में चर्चा थी कि ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ ही शाहरुख की पहली रिलीज होगी और इसी से वह बॉलीवुड में कदम रखेंगे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, उथल-पुथल के बीच बनी ‘दीवाना’ पहले रिलीज हुई और यही शाहरुख की ऑफिशियल डेब्यू फिल्म बन गई.

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Deewana movie 1992, Rishi Kapoor Divya Bharti Deewana, SRK debut movie superhit, Shah Rukh Khan Filmfare award Deewana, Deewana movie interesting facts, शाहरुख खान, शाहरुख खान दीवाना फिल्म डेब्यू, शाहरुख खान 1992 सुपरहिट मूवी, ऋषि कपूर दिव्या भारती दीवाना फिल्म, शाहरुख खान फिल्मफेयर अवार्ड 1992, बॉलीवुड ओल्ड मूवी ट्रिविया

जब ‘दीवाना’ सिनेमाघरों में लगी, तो अपनी इंटेंस एक्टिंग, अलग अंदाज और कमाल की एनर्जी से शाहरुख खान ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ऋषि कपूर और दिव्या भारती जैसे स्थापित सितारों के बीच भी वह अपनी गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. इस दमदार परफॉर्मेंस के उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था और बॉलीवुड को नया सुपरस्टार मिल गया.

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Deewana movie 1992, Rishi Kapoor Divya Bharti Deewana, SRK debut movie superhit, Shah Rukh Khan Filmfare award Deewana, Deewana movie interesting facts, शाहरुख खान, शाहरुख खान दीवाना फिल्म डेब्यू, शाहरुख खान 1992 सुपरहिट मूवी, ऋषि कपूर दिव्या भारती दीवाना फिल्म, शाहरुख खान फिल्मफेयर अवार्ड 1992, बॉलीवुड ओल्ड मूवी ट्रिविया

इसके बाद शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह पिछले 3 दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी, जो इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments