Thursday, June 25, 2026
Homeफूडदही जमाते समय कर रहे हैं ये छोटी गलती? इसी वजह से...

दही जमाते समय कर रहे हैं ये छोटी गलती? इसी वजह से नहीं बनती बाजार जैसी गाढ़ी


Last Updated:

घर पर दही जमाना आसान लगता है, लेकिन कई बार मेहनत के बाद भी दही पतला रह जाता है या उसमें सही खट्टापन और मलाई वाली बनावट नहीं आती. इसकी वजह सिर्फ दूध नहीं, बल्कि दही जमाने का तरीका भी हो सकता है. जानिए कौन सी छोटी गलतियां आपके दही को खराब कर देती हैं और गाढ़ा दही जमाने का सही तरीका क्या है.

Zoom

दही जमाने का सही तरीका.

भारतीय खाने में दही का खास महत्व है. रायता, छाछ, लस्सी से लेकर खाने के साथ दही लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है. कई लोग बाजार की जगह घर पर दही जमाना पसंद करते हैं क्योंकि घर का दही ज्यादा ताजा और स्वादिष्ट लगता है. लेकिन कई बार शिकायत होती है कि दही पानी छोड़ देता है, पतला बनता है या ठीक से जमता ही नहीं.

दरअसल, दही जमने की प्रक्रिया पूरी तरह दूध के तापमान, जामन की मात्रा और रखने के तरीके पर निर्भर करती है. छोटी-सी गलती भी दही की टेक्सचर को बदल सकती है.

दूध का तापमान सबसे ज्यादा जरूरी है
दही जमाने के लिए दूध का सही तापमान होना बहुत जरूरी होता है. बहुत ज्यादा गर्म दूध में जामन डालने से उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया) प्रभावित हो सकते हैं और दही सही तरीके से नहीं जमता. वहीं अगर दूध बहुत ठंडा होगा तो फर्मेंटेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी और दही जमने में ज्यादा समय लगेगा. आमतौर पर हल्के गुनगुने दूध में जामन मिलाना बेहतर माना जाता है. इससे बैक्टीरिया एक्टिव होकर दूध को दही में बदलने की प्रक्रिया शुरू करते हैं.

जामन ज्यादा या कम डालना भी है वजह
कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा जामन डालने से दही जल्दी और ज्यादा गाढ़ा बनेगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. जरूरत से ज्यादा जामन डालने से दही जल्दी खट्टा हो सकता है. वहीं बहुत कम जामन डालने से दही जमने में ज्यादा समय लग सकता है. सही मात्रा में जामन डालना जरूरी है.

दही जमाने की जगह भी डालती है असर
दही को बार-बार हिलाने या ठंडी जगह पर रखने से भी उसकी सेटिंग प्रभावित हो सकती है. दही जमाते समय बर्तन को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां तापमान स्थिर रहे. ठंडे मौसम में दही जमने में ज्यादा समय लग सकता है, जबकि गर्मी में यह जल्दी जम जाता है. दही की मलाई और मोटाई के लिए दूध की क्वालिटी भी मायने रखती है. ज्यादा फैट वाले दूध से दही ज्यादा क्रीमी और गाढ़ा बन सकता है. दूध को अच्छी तरह उबालकर थोड़ा कम करने से भी दही की कंसिस्टेंसी बेहतर हो सकती है क्योंकि इसमें दूध के ठोस तत्व बढ़ जाते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments