Wednesday, June 24, 2026
Homeराज्यराजस्तान17 वर्षीय किशोर ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान: परिजन...

17 वर्षीय किशोर ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान: परिजन शादी समारोह में बाहर गए हुए थे, घर में अकेला था – Dungarpur News




डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना माथुगामडा पाल फला डूंगर में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि माथुगामडा पाल फला डूंगर निवासी लालशंकर कटारा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार लालशंकर और उनका परिवार एक शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान उनका 17 वर्षीय बेटा सुमित घर पर अकेला था। जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि सुमित का शव घर के अंदर एक साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments