Last Updated:
Alka Yagnik Padma Bhushan: 2 साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक को जब देश का बड़ा सम्मान ‘पद्म भूषण’ मिला, तो वह बेहद भावुक हो गईं. राष्ट्रपति भवन से उनका एक कमजोरी भरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस चिंतित हैं. सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर
इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अलका याग्निक
Alka Yagnik health update : बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को भारत सरकार की तरफ से देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से नवाजा गया है. मंगलवार यानी 23 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक बेहद भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया. इस बड़े सम्मान को हासिल करने के बाद अलका याग्निक काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर कर म्यूजिक में अपने योगदान के लिए आभार जताया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस बेहद मुश्किल हेल्थ अपडेट को लेकर भी बातें बताई, जिससे उनके चाहने वाले काफी दुखी हो गए हैं.
राष्ट्रपति भवन से वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
दरअसल बीते दिन अवॉर्ड सेरेमनी से अलका यागनिक का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस को भी भावुक कर दिया. इस सम्मान को लेने के लिए मंच पर जाते समय 60 साल की सिंगर एक अटेंडेंट की मदद लेते हुए दिखीं. इस दौरान वे शारीरिक रूप से बेहद कमजोर भी लग रही थीं. सोशल मीडिया पर उनकी यह वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके लाखों फैंस बेहद परेशान हो गए और कमेंट्स में उनकी सेहत को लेकर अपनी चिंता जता रहे हैं. राष्ट्रपति भवन से सम्मान लेने के बाद अलका याग्निक ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ऐतिहासिक पल की तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है. उन्होंने अपनी बात की शुरुआत करते हुए लिखा, “जिंदगी के सफर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह पल मेरे लिए बहुत बड़ा है. ” उन्होंने आगे लिखा कि पिछले 2 साल उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद कठिन रहे हैं और वे एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. ऐसे समय में देश का यह सर्वोच्च सम्मान मिलना उनके लिए एक बहुत बड़ी ताकत और आशीर्वाद की तरह है.
View this post on Instagram

