Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में दो पुलिसकर्मियों से मारपीट: जमीन विवाद का झगड़ा शांत...

इंदौर में दो पुलिसकर्मियों से मारपीट: जमीन विवाद का झगड़ा शांत करने गए थे, उपचार के बाद निजी अस्पताल ने दी छुट्‌टी – Indore News




इंदौर की डायमंड कॉलोनी में बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे कनाड़िया थाने के दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की बात से इनकार किया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में नाराजगी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिसकर्मियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर गुस्सा सामने आया। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने घटना के कुछ वीडियो बनाए थे, जिन्हें उनके मोबाइल से डिलीट करवाने की बात भी सामने आई है। जमीन कब्जे को लेकर चल रहा विवाद मामला डायमंड कॉलोनी का है, जहां मोहसीन खान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को मोहसीन अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचा था। इस दौरान झोपड़ियां और शेड हटाए जाने लगे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। झगड़े की सूचना डायल-112 पर मिलने के बाद कनाड़िया थाने से सिपाही आशीष शर्मा और विजय सिकरवार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। टीआई भी पहुंचे मौके पर घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देने के बाद कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जानकारी ली। दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई सूत्रों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन से कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी रही। बताया जा रहा है कि इस बेशकीमती जमीन विवाद में कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments