Sunday, June 21, 2026
Homeफूडबिहार की लग्जरी चेपुआ मछली! दिखने में चांदी जैसी, स्वाद के आगे...

बिहार की लग्जरी चेपुआ मछली! दिखने में चांदी जैसी, स्वाद के आगे रोहू-कतला फेल


होमफोटोलाइफ़फूड

बिहार की लग्जरी चेपुआ मछली! दिखने में चांदी जैसी, स्वाद के आगे रोहू-कतला फेल

Last Updated:

Bihar Famous Chepua Fish: बिहार में छोटी-बड़ी हर तरह की मछली देखने को मिलती है. बहुत से लोग छोटी मछली खाना पसंद करते हैं. आज हम बिहार की सबसे महंगी छोटी मछली की चर्चा करेंगे. इस मछली का नाम है चेपुआ. ये मछली बेहद स्वादिष्ट होती है और बिल्कुल चांदी की तरह चमकती है. आइए जानते हैं इस मछली से जुड़ी और भी कई खास बातें. आदित्य गौरव/पूर्वी चंपारण

ये है चेपुआ मछली जो कि बिहार की छोटी मछलियों में सबसे महंगी मछली मानी जाती है. नदी से निकलने के बाद ये मछली चांदी की तरह चमकती है. पूर्वी चम्पारण जिले में कई जगहों पर ये मछली 400 रुपए kg तक भी मिलती हैं. आइए जानते हैं इस मछली से जुड़ी और भी कई खास बातें. 

चेपुआ मछली पौष्टिक होने के साथ-साथ काफी स्वादिष्ट भी होती है. चंपारण जिले में चेपुआ फ्राई काफी प्रसिद्ध है. इसे मसालों में फ्राई कर देने पर ये कुड़कुड़ा और काफी स्वादिष्ट लगता है. चंपारण में लोग इसे अक्सर भुजे के साथ खाना पसंद करते हैं. 

पूर्वी चम्पारण का संग्रामपुर एक ऐसी जगह है जहां चेपुआ मछली काफी अधिक मिलती है. यहां बहुत सी चेपुआ मछली फ्राई की दुकानें हैं. यहां मसालों में लपेटकर चेपुआ मछली रखा जाता है. ग्राहकों के आने पर इसे फ्राई कर के पड़ोस दिया जाता है. यहां आते-जाते राहगीर भी चेपुआ फ्राई खाना पसंद करते हैं. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

तस्वीर में दिख रही नदी गंडक नदी है. इस नदी में चेपुआ मछली बड़ी संख्या में पाई जाती है. इस नदी का कुछ हिस्सा पूर्वी चंपारण तो कुछ पश्चिमी चंपारण में भी पड़ता है. इस विशेष नदी को नारायणी नदी भी कहते हैं. 

ये तस्वीर संग्रामपुर मछली बाजार से ली गई है. पूर्वी चम्पारण का संग्रामपुर गंडक नदी के किनारे हीं बसा है. यहां सबसे अधिक चेपुआ मछली मिलती है. अगर आप पूर्वी चंपारण जिले से हैं और चेपुआ मछली का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप संग्रामपुर के मछली बाजार आ सकते हैं. यहां चेपुआ मछली अन्य जगहों से सस्ती मिलती है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments