Thursday, June 18, 2026
Homeटेक्नोलॉजीHaier ने भारत में पेश की नई QLED Smart TV सीरीज, मिलेगी...

Haier ने भारत में पेश की नई QLED Smart TV सीरीज, मिलेगी 75 इंच की बड़ी स्क्रीन


Haier ने भारत में अपनी QLED Smart TV की नई रेंज पेश की है। चीनी कंपनी ने भारतीय बाजार में नई P7 Pro सीरीज पेश की है, जिसमें 43 इंच से लेकर 75 इंच की स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं। हायर की यह नई सीरीज यूनीबॉडी डिजाइन और स्लिम बॉडी के साथ आती है। इसमें अल्ट्रा-थिन बेजल्स दिए गए हैं, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

Haier HQLED P7 Pro सीरीज की कीमत

इस नई स्मार्ट QLED Smart TV की कीमत भारत में 35,990 रुपये से शुरू होती है। इस सीरीज में कंपनी ने 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। इसके अन्य चारों मॉडल की कीमत क्रमशः 43,490 रुपये, 49,490 रुपये, 67,990 रुपये और 90,990 रुपये है।

  • 43 इंच- 35,990 रुपये
  • 50 इंच- 43,490 रुपये
  • 55 इंच- 49,990 रुपये
  • 65 इंच- 67,990 रुपये
  • 75 इंच- 90,990 रुपये

Haier HQLED P7 Pro सीरीज के फीचर्स

हायर की यह स्मार्ट टीवी सीरीज 50W के साउंड सिस्टम से लैस है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में 2.1 चैनल स्पीकर दिया है, जिसके साथ इंटिग्रेटेड वूफर लगा है। हालांकि, यह फीचर 55 इंच और इससे ऊपर के मॉडल में मिलेगा। अन्य मॉडल में 2.1 चैनल साउंड सिस्टम नहीं मिलेगा। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में डॉल्वी एटमस और टोटल सोनिक ऑडियो ट्यूनिंग फीचर दी गई है।

यह स्मार्ट टीवी सीरीज HQLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले मिलता है। यह स्मार्ट टीवी सीरीज AI फीचर्स से लैस है और इसमें Dolby  Vision, HDR10+ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें बिल्ट-इन गूगल जेमिनी का सपोर्ट मिलेगा।

इस सीरीज के सभी मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले DLG सिस्टम से लैस हैं। इनमें MEMC, VRR, ALLM जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं, इस सीरीज के सभी मॉडल 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं। कंपनी ने इसमें HaiCast मिररिंग, ब्लूटूथ स्पीकर मोड, WiFi, Bluetooth 5.1 जैसे फीचर्स दिए हैं।

यह भी पढ़ें – Redmi K90 Ultra की लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments