संभल में ट्रैक्टर से कुचलकर एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार रात सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग एक घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के पाठकपुर गांव में हुई। मृतक बच्चे की पहचान पाठकपुर निवासी रामपाल के 15 वर्षीय पुत्र नितिन के रूप में हुई है। नितिन गांव के ही माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। उसे राजेश पुत्र सुमेरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे परिजन नितिन के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर शानू पुत्र पप्पू और सोनू ठाकुर पुत्र समयपाल के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता ने आरोप लगाया है कि शानू से उनकी पुरानी रंजिश थी और उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि सोनू ठाकुर ने रंजिश का बदला लेने के लिए उनके बेटे को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला।
मृतक नितिन की मां का नाम विद्यारानी है और वह पांच भाई-बहनों में से एक था। उसके बड़े भाई चंदन, बड़ी बहन कमल राजमल और छोटा भाई चमन मृतक भाई के साथ खेत पर घूमने गए थे, उनके साथ अन्य बच्चे भी थे। नितिन के चाचा दिनेश ने बताया कि आरोपी काफी समय से मिट्टी का ट्रैक्टर चलाता है और सामने आने पर किसी को भी टक्कर मार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी उसने उनके भतीजे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Source link

