Wednesday, June 17, 2026
Homeबॉलीवुड'पुरुषों ने इकोसिस्टम को वस्तु की तरह देखा', दीया ने फिर बताया...

‘पुरुषों ने इकोसिस्टम को वस्तु की तरह देखा’, दीया ने फिर बताया दोषी, शेयर किया वीडियो


Last Updated:

दीया मिर्जा ने ट्रोल होने के बाद सफाई दी और कहा कि वह अपनी बात पर काम कायम हैं. लेकिन उन्हें लोगों ने गलत तरीके से लिए. दीया ने लंबे वीडियो और नोट में कहा, ”महिलाएं और लड़कियां, खासकर कमजोर और वंचित समुदायों में रहने वाली, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को सबसे पहले झेलती हैं. पानी की कमी, भोजन की असुरक्षा, विस्थापन और आजीविका के नुकसान जैसी समस्याएं सबसे पहले उनके जीवन को प्रभावित करती हैं. इसके बावजूद पर्यावरण से जुड़े फैसले लेने वाले अधिकांश मंचों पर उनकी भागीदारी बहुत कम है.”

ख़बरें फटाफट

Zoom

दीया मिर्जा ने ट्रोल होने के बाद सफाई दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diamirzaofficial)

मुंबई. दीया मिर्जा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट पर बात करते हुए पुरुषों को इसके लिए जिम्मेदार बताया. इसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया. उनकी आलोचना हुई. इन आलोचनाओं के बाद अब उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया. उन्होंने सफाई दी कि वह किसी स्पेसिफिक शख्स को दोषी नहीं बता रही थीं. उन्होंने एक लंबा वीडियो और नोट शेयर किया है.

दरअसल, दीया मिर्जा ने हाल में सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में कहा कि पितृसत्ता (पेट्रिआर्की) ही जलवायु परिवर्तन की वजह है. पुरुषों ने ही इसे बढ़ावा दिया है और आज हमारी दुनिया में जो उथल-पुथल मची है और लोग हर जगह जो मुसीबतें झेल रहे हैं, उसके लिए वे पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. इस पॉडकास्ट की 25 सेकेंड की क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई, तो कई लोगों ने उनकी आलोचना की और इसे सभी पुरुषों पर आरोप लगाने के रूप में देखा. देखते ही देखते यह मुद्दा बहस में बदल गया.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments