Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यबिहारनिशांत को क्यों मिला 5 देशरत्न मार्ग बंगला: दोनों डिप्टी सीएम...

निशांत को क्यों मिला 5 देशरत्न मार्ग बंगला: दोनों डिप्टी सीएम का शिफ्ट होने से इंकार, 4 कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए, वास्तु दोष की कहानी – Patna News




उप मुख्यमंत्री आवास के रूप में तैयार किया गया 5 देशरत्न मार्ग बंगला अब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का ठिकाना बन गया है। सीएम आवास 1 अणे मार्ग से सटे इस बंगले की अनोखी कहानी है। इसमें रहने वाले डिप्टी सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। तेजस्वी यादव ने करोड़ों रुपए खर्च कर बंगले को संवारा, लेकिन उनकी कुर्सी छिन गई। सम्राट चौधरी ने इसे अपनाया। वास्तु दोष ठीक करने के लिए कुछ उपाय किए, लेकिन वह भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उनके लिए अच्छी बात यह रही कि सीएम बन गए। 5 देशरत्न मार्ग बंगला क्यों निशांत कुमार को अलॉट किया गया? इससे जुड़े अपशकुन की क्या कहानी है? पढ़िए रिपोर्ट…। दोनों डिप्टी सीएम ने 5 देशरत्न मार्ग में रहने से इनकार किया 5 देशरत्न मार्ग को सीएम आवास से अलग करने के बाद इसे फिर से डिप्टी सीएम को अलॉट करने की बात कही गई थी। बताया गया कि दोनों डिप्टी सीएम में से जो भी रहना चाहें वो इस बंगले में रह सकते हैं। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव दोनों अपने आवास में सालों से रहते आए हैं। विजेंद्र यादव 1 देशरत्न मार्ग आवास में लगभग 20 सालों से रह रहे हैं। वहीं, विजय चौधरी भी आवास में कई सालों से रह रहे हैं। दोनों ने अपने आवास छोड़कर 5 देशरत्न मार्ग जाने से इनकार कर दिया। क्यों अपने पास बंगला नहीं रख पाए सम्राट चौधरी? 30 अप्रैल 2026 को बिहार सरकार ने CM आवास ‘1, अणे मार्ग’ का दायरा बढ़ाया। बगल वाला बंगला ‘5 देशरत्न मार्ग’ को भी सीएम आवास का हिस्सा बना लिया। संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी शिव रंजन ने आदेश जारी कर कहा कि 5 देशरत्न मार्ग का पुराना आवंटन रद्द कर दिया गया है। अब यह स्वतंत्र बंगला नहीं रहेगा, बल्कि इसे 1 अणे मार्ग के ‘विस्तारित हिस्से’ के रूप में जाना जाएगा। इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया। राजद की ओर से कहा गया कि सरकार राबड़ी देवी को बंगला (10 सर्कुलर रोड) खाली करने के लिए कह रही है। वहीं, सीएम के आवास में एक और बंगला जोड़ लिया गया है। मामले के तूल पकड़ने पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह को तलब किया और पूरी जानकारी ली। इसके बाद 5 जून को 5 देश रत्न मार्ग बंगले को मुख्यमंत्री आवास से अलग कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने कहा कि 5 देशरत्न मार्ग पटना को अस्थायी रूप से सीएम आवास के मरम्मत कार्य होने तक विस्तारित अंश के रूप में चिन्हित किया गया था। अब मरम्मत काम पूरा हो गया है। ये देखते हुए 30 अप्रैल के आदेश को वापस ले लिया जाता है। क्या है 5 देशरत्न मार्ग से जुड़ा अपशकुन वाला मामला? 5 देशरत्न मार्ग आवास के साथ अपशकुन वाला एक किस्सा जुड़ा है। इस बंगले में रहने वाले डिप्टी सीएम अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। सभी को समय से पहले आवास खाली करना पड़ा। 2015 से अब तक इसमें तेजस्वी यादव (दो बार), सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद और सम्राट चौधरी रह चुके हैं। तेजस्वी ने बंगला पर खर्च किए करोड़ों रुपए तेजस्वी यादव 2015 में पहली बार डिप्टी सीएम बने तो इस बंगले में शिफ्ट हुए थे। उन्होंने इसका भव्य तरीके से निर्माण कराया था। दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाया था कि इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च हुए। 17 महीनों के भीतर 2017 में महागठबंधन टूट गया। तेजस्वी डिप्टी सीएम पद से बेदखल हुए, आवास खाली करना पड़ा। अगस्त 2022 में तेजस्वी यादव फिर से डिप्टी सीएम बने तो इस घर में रहने आए, लेकिन जनवरी 2024 में उन्हें एक बार फिर उप मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा। सुशील कुमार मोदी का कार्यकाल भी अधूरा रहा 2017 में तेजस्वी के बाद सुशील कुमार मोदी उप मुख्यमंत्री बने और इस बंगले में रहने आए। 2020 में नई सरकार बनने पर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली और बंगला छोड़ना पड़ा। नवंबर 2020 में तारकिशोर प्रसाद उपमुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्हें अगस्त 2022 को यह पद छोड़ना पड़ा। 2024 में सम्राट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने अक्टूबर 2024 (विजयादशमी) के अवसर पर इस बंगले में प्रवेश किया। बंगले के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पुराने गेट को स्थायी रूप से बंद करवाकर नया प्रवेश द्वार बनवाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी लंबे समय तक उसी बंगले में रहे। सम्राट के लिए इस बंगले में रहना शुभ रहा। वह डिप्टी सीएम से सीएम बने। 5 देशरत्न बंगले की क्या है खासियत? 5 देश रत्न मार्ग लगभग 5 एकड़ में फैला हुआ है। बंगले के अंदर कीमती इटालियन मार्बल, मॉडर्न वूडन वर्क और खास लाइट्स लगाई गई हैं। इसमें एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल और मीटिंग रूम बना हुआ है। बंगले में 5 बड़े रूम हैं। इसके साथ ही वीआईपी गेस्ट रूम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और एक बड़ा स्टाफ ऑफिस है। मिलने आए लोगों के लिए वेटिंग लाउंज और सुरक्षाकर्मियों के लिए बैरक है। बड़ा किचन है। परिसर में एक बड़ा और हरा-भरा शानदार बगीचा है। जहां नेताओं का गेट टुगेदर होता है। इस बंगले में मुख्यमंत्री आवास की तरह एक कैंप कार्यालय है। जहां से निशांत अपने विभाग और जनता से जुड़े कार्यों का निपटारा कर सकते हैं। तेजस्वी यादव ने कराए थे 5 स्टार होटल जैसे इंतजाम तेजस्वी यादव ने इस बंगले में काफी काम कराया था। इसमें 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं विकसित की थी। स्पेन से आयातित ग्रेनाइट, जयपुर के झूमर और बेहतरीन वुडन फ्लोरिंग लगवाया था। कैंपस में 44 से अधिक एसी (AC) लगाए गए थे। बाथरूम में भी एयर कंडीशनिंग की सुविधा थी। महंगे लेदर से बने 35 सोफा, 464 फैंसी एलईडी लाइट, 108 पंखे और दीवारों पर वुडेन पैनल लगाया गया। मकराना के संगमरमर, इटालियन टाइल्स, बाथरूम में अत्याधुनिक झरने, कीमती फर्नीचर, स्वचालित आरामदायक सोफे, बिलियर्ड रूम जैसी सुविधाएं हैं। निशांत को 5 देशरत्न बंगला देकर सरकार ने क्या मैसेज दिया? जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसके बाद भी उन्हें डिप्टी सीएम वाला बंगला मिला है। इससे सरकार ने संदेश दिया है कि निशांत की क्या भूमिका है। नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद वह सरकार में जदयू नेतृत्व वाले रोल में हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments