Monday, May 11, 2026
Homeबॉलीवुडअमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रानी से लेकर रणदीप हुड्डा तक, ये सितारे...

अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रानी से लेकर रणदीप हुड्डा तक, ये सितारे ले चुके नेत्रदान का संकल्प


आंखें हैं तो जिंदगी हसीन है. आंखें बेशकीमती हैं, यही हमारे शरीर का वह अंग है, जो दुनिया की खूबसूरती से हमें रूबरू कराती हैं. आंखों के महत्व के लिए दुनियाभर में 10 जून को विश्व नेत्रदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है. नेत्रदान एक ऐसा नेक काम है, जो किसी के जीवन में रोशनी ला सकता है. भारत में कई सितारों ने नेत्रदान का संकल्प लेकर समाज को प्रेरित किया है.

इन सितारों ने न सिर्फ अपनी आंखें दान करने का वादा किया, बल्कि लोगों को इस नेक कार्य के लिए अक्सर प्रोत्साहित भी करते नजर आते हैं. इन सेलेब्स की लिस्ट में ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, आदित्य पंचोली, रणदीप हुड्डा के साथ ही अन्य कई सितारों का नाम शामिल है.

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक एनजीओ के साथ मिलकर अपनी आंखें दान करने की घोषणा की थी. उनकी यह पहल कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी. वहीं, बच्चन परिवार की बहू और मशहूर एक्टर ऐश्वर्या राय ने करियर की शुरुआत में ही आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था.

रानी मुखर्जी

नेत्रदान करने वाले सितारों की लिस्ट में अभिनेत्री रानी मुखर्जी का भी नाम शामिल है. रानी का मानना है कि दो आंखें दान करने से किसी की जिंदगी को रोशन किया जा सकता है.

सुनील शेट्टी और सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेता सुनील शेट्टी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं. धार्मिक मान्यताओं को तोड़ते हुए लोगों को अक्सर नेत्रदान करने के लिए वह प्रेरित भी करते रहते हैं. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नेत्रदान का संकल्प ले चुकी हैं. उन्होंने हरियाणा की एक संस्था को अपनी आंखें दान करने का वादा किया है.

रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल

रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में काम करने के बाद नेत्रदान का संकल्प लिया था. रणदीप ने 2016 में नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे पर यह घोषणा की थी. तो ऐसे भी कुछ दिवंगत स्टार्स हैं जिनकी आंखों से लोग दुनिया देख रहे हैं.

इस सुपरस्टार ने भी किया था वादा

इनमें कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार भी शामिल हैं. साल 2021 में मृत्यु के बाद उनकी आंखें दान की गई थीं. उनके पिता डॉ. राजकुमार ने भी 1994 में परिवार की आंखें दान करने का संकल्प लिया था.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments