Last Updated:
सलमान खान का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में वह एक शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस दौरान वह बहुत ही इमोशनल नजर आए. जिस शख्स का निधन हुआ उसका नाम कुमुद राणे था. कुमुद सलमान के बहुत करीबी दोस्त थीं. सोहेल ने कुमुद के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने भावुक नोट लिखा. बताया कि वह उनकी बहन थीं.
सलमान खान अपने करीबी फैमिली फ्रेंड कुमोद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, तो वे भावुक नजर आए. सलमान, कुमुद के अंतिम संस्कार के दौरान काफी सदमे में दिखाई दिए. इससे साफ झलकता है कि उनका कुमोद राणे के साथ कितना गहरा रिश्ता था. सोहेल खान ने कुमुद के साथ वाली तस्वीर शेयर की और उन्हें अपनी बहन बताया था. एक नोट दुखभरा नोट भी लिखा है.

सोहेल खान ने कुमुद राणे के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”आज मैंने अपनी प्यारी बहन को खो दिया, दुनिया में कोई भी उसकी जगह नहीं ले सकता. मेरा दिल जग्गी और कबीर के लिए दुखी है क्योंकि कुमुद उनकी जान थी.”

सोहेल खान ने आगे लिखा,”ऐसे वक्त में लगता है कि जिंदगी बहुत नाइंसाफ है और भगवान से सवाल करने का मन करता है. मैं दुआ करता हूं कि वह जहां भी हो, खुश रहे. हम उसे हमेशा याद करेंगे.”
Add News18 as
Preferred Source on Google

कुमुद राणे खान फैमिली के वर्षों पुरानी मित्र थी. कुमुद का 9 जून 2026 को मुंबई में निधन हो गया. सलमान के साथ-साथ सोहेल और सलमा के साथ-साथ दिग्गज अभिनेत्री हेलेन भी कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं. (फोटो साभारः एआई इन्हांसर)

ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे एक बड़े बिजनेसमैन थीं और दुबई में रेन ब्यूटी बार की फाउंडर थीं. उन्होंने ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए कई सम्मान भी हासिल किए थे.

प्रोफेशनली सक्सेस के अलावा, कुमुद राणे का खान परिवार के साथ गहरा और मजबूत रिश्ता था. कुमोद राणे ने वर्षों तक खान परिवार के साथ एक ऐसा रिश्ता बनाए रखा, जो आपसी सम्मान, स्नेह और अटूट सपोर्ट पर टिका था.

कुमुद राणे को खान परिवार की खास थीं. सोहेल, अरबाज और सलमान उन्हें बहन मानते थे. उनके अंतिम संस्कार में कई परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान, हेलेन, सोहेल खान, निर्वाण खान, अरहान खान और अर्पिता खान शर्मा भी मौजूद थीं.

कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में इन सभी की मौजूदगी से यह साफ जाहिर होता है कि कुमुद राणे और उनके परिवार के साथ खान फैमिली का रिश्ता कितना गहरा, सम्मानपूर्ण और पुराना था.

कुछ हफ्ते पहले सलमान खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन हुआ था. सुशील 42 साल के थे. सुशील के निधन के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त को याद करते हुए कई पोस्ट शेयर किए और दुख जताया था.

