Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली सीएम ने लिया व्हीकल इंस्पेक्शन यूनिट का जायजा: लचर व्यवस्था...

दिल्ली सीएम ने लिया व्हीकल इंस्पेक्शन यूनिट का जायजा: लचर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को फटकार, एक समय में 5 वाहनों की जांच की जा सकेगी – New Delhi News




नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बुराड़ी में ट्रांसपोर्ट ऑफिस के व्हीकल इंस्पेक्शन यूनिट, व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का औचक नीरिक्षण किया। इस दौरान सीएम ने नागरिक सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया और अधिकारियों से नागरिक सुविधाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। सीएम ने ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। लचर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई। हर साल 90 हजार वाहनों की जांच की क्षमता विकसित होगी अधिकारियों ने बताया नए स्टेशन में एक समय में 5 वाहनों की जांच की जा सकेगी और प्रतिवर्ष 80 से 90 हजार व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच की क्षमता विकसित होगी। निरीक्षण के दौरान सीएम ने परियोजना के डिजाइन, क्षमता, जल निकासी व्यवस्था और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस दौरान सीएम ने कहा दिल्ली के लोग दफ्तरों में सुविधा के लिए आते हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर सेवा सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो, जहां कमी मिलेगी, वहां सुधार होगा और जहां लापरवाही मिलेगी, वहां जवाबदेही तय होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments