Tuesday, June 30, 2026
Homeदेशअन्नामलाई सब पर भारी: खुद देख‍िए, शाह के नाम लेते ही कैसे...

अन्नामलाई सब पर भारी: खुद देख‍िए, शाह के नाम लेते ही कैसे झूम उठे कार्यकर्ता


Last Updated:

तमिलनाडु में बीजेपी के अन्नामलाई ने पार्टी को नई पहचान दी है. अमित शाह ने मदुरै रैली में उनकी तारीफ की, जिससे कार्यकर्ता उत्साहित हुए.

अन्‍नामलाई तमिलनाडु में बीजेपी का सबसे ताकतवर चेहरा हैं.

हाइलाइट्स

  • अमित शाह ने मदुरै रैली में अन्नामलाई की तारीफ की.
  • अन्नामलाई ने तमिलनाडु में बीजेपी को नई पहचान दी.
  • अन्नामलाई की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर बढ़ी.

तमिलनाडु में बीजेपी भले ही अब भी सत्ता से दूर हो, लेकिन एक नाम है जिसने पार्टी को पहचान दी, विचारधारा को धार दी और सड़क से सोशल मीडिया तक पार्टी का चेहरा बनकर उभरा, वो हैं के अन्नामलाई. रव‍िवार को मदुरै की रैली में जब गृह मंत्री अमित शाह ने अन्नामलाई का नाम लिया, तो मंच के सामने खड़े हजारों कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े. ऐसा लगा जैसे कोई पुराना नायक फिर से मंच पर आ गया हो. यह सिर्फ तालियों की गूंज नहीं थी, यह एक भावनात्मक समर्थन था. ये वो पल था, जो दिखाता है कि बीजेपी तमिलनाडु में चाहे जो भी रणनीति बनाए, जमीन पर पार्टी तो अन्नामलाई हैं.

हारकर भी नायक
2024 लोकसभा चुनाव में अन्नामलाई खुद अपनी सीट नहीं जीत पाए. फिर भी उन्होंने जो किया, वो शायद जीतने वालों ने भी नहीं किया. तमिलनाडु में बीजेपी का वोट प्रतिशत करीब 11.2% पहुंचा, जो पार्टी के लिए रिकॉर्ड है. एक दशक पहले तक जिस बीजेपी को उत्तर भारतीय पार्टी कहा जाता था, उसी का झंडा अब दक्षिण के गांवों में लहराने लगा है. इसका श्रेय सबसे ज्‍यादा अन्नामलाई को जाता है.

जब अमित शाह ने पुकारा नाम…
मदुरै की रैली में जब अमित शाह ने कहा, ‘मैं तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्‍यक्ष अन्नामलाई को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पार्टी को गांव-गांव पहुंचाया’, तो भीड़ में मौजूद बीजेपी समर्थकों के चेहरों पर जो मुस्कान थी, वो कैमरे से छिपी नहीं रह सकी. कुछ कार्यकर्ता तो झूम उठे, नारे लगने लगे, ‘अन्नामलाई वापस लाओ’. एक पल के ल‍िए यह देखकर अमित शाह भी अवाक रह गए. खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर पर देखी जा सकती थी. कार्यकर्ताओं की इच्‍छा का सम्‍मान करते हुए, वे कुछ पल के ल‍िए ठहर गए. इस एक पल ने दिखा दिया कि अन्नामलाई आज भी बीजेपी के लिए चेहरा नहीं, भावना हैं.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments