Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखंडवा में जलकर खाक हुई जननी एक्सप्रेस: खालवा में रात में...

खंडवा में जलकर खाक हुई जननी एक्सप्रेस: खालवा में रात में अचानक भड़की आग; चालक खाना खाने गया था, शॉर्ट सर्किट की आशंका – Khandwa News




खंडवा जिले के खालवा विकासखंड में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 108 जननी एक्सप्रेस सेवा का एक वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना सेंधवाल लोकेशन से संचालित जननी एक्सप्रेस वाहन (CG 04 NW 2394) की है। गनीमत रही कि हादसे के समय गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार, जननी एक्सप्रेस के पायलट (चालक) ने रातभर अपनी ड्यूटी की थी। इसके बाद तड़के करीब 4:30 बजे उसने वाहन को अपने गृह ग्राम मल्हारगढ़ में ग्राम पंचायत की बाउंड्रीवाल के पास खड़ा कर दिया था। चालक वाहन खड़ा करने के बाद खुद भोजन करने के लिए अपने घर चला गया और इसी दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने दी सूचना, एक घंटे तक बुझाने का किया प्रयास
वाहन में आग लगने के कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने चालक के घर पहुंचकर उसे घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चालक तुरंत मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग तेजी से फैलकर विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद चालक और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर करीब एक घंटे तक लगातार पानी डाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी और आग की तीव्रता के चलते एम्बुलेंस को बचाया नहीं जा सका। ऊंची लपटों से दहशत, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि वाहन से कई फीट ऊंची लपटें उठने लगी थीं, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस का अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली इस जननी एक्सप्रेस के नष्ट होने से सेंधवाल और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments