Thursday, June 4, 2026
Homeविदेशशादी के दिन हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतवंशी पायलट की मौत: अमेरिका...

शादी के दिन हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतवंशी पायलट की मौत: अमेरिका के जॉर्जिया में हादसा, पत्नी 6 घंटे मलबे में फंसी रहीं




अमेरिका के जॉर्जिया में शादी के कुछ घंटों बाद भारतीय मूल के पायलट की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हो गईं और करीब 6 घंटे तक मलबे में फंसी रहीं। डेव फिजी और जेस्नी की शादी 29 मई को डॉसनविल के ‘द रिवेरे’ वेडिंग वेन्यू में हुई थी। समारोह में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे। नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद हेलिकॉप्टर से अटलांटा के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, एजेंसी ने अभी तक दुर्घटना की वजह नहीं बताई है। शुरुआती जांच रिपोर्ट अगले 30 दिनों में आने की उम्मीद है। डेव-जेस्नी की शादी की 2 तस्वीरें… पिता बोले- मेरा बेटा जिंदगी के सबसे खुश दिन पर था डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कहा, “मेरा बेटा बहुत खुश था। मैं उसे देख रहा था और उसकी खुशी महसूस कर रहा था। वह बेहद हैंडसम लग रहा था।” जॉर्ज के मुताबिक, डेव और जेस्नी की दोस्ती चर्च के जरिए हुई थी। दोनों परिवारों का संबंध अमेरिकी राज्यों साउथ कैरोलाइना और जॉर्जिया के चर्च समुदायों से रहा है। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला किया। डेव बचपन का सपना पूरा कर पायलट बना था परिवार के अनुसार डेव फिजी बचपन से ही पायलट बनना चाहता था। उसने अपनी मेहनत और लगन से यह सपना पूरा किया और बाद में डेल्टा एयर लाइंस में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर नियुक्त हुआ। डेव को उड़ान और विमानन क्षेत्र से बेहद लगाव था। परिवार के अनुसार वह बेहदे अनुशासित और जिम्मेदार पेशेवर पायलट था। मौसम को लेकर पहले ही चिंता जताई थी हादसे से पहले डेव ने खराब मौसम को लेकर चिंता जताई थी। उनके पिता ने बताया कि शादी खत्म होने तक इलाके में घना कोहरा और बारिश हो रही थी, जिससे साफ देख पाना मुश्किल हो गया था। परिवार के मुताबिक, डेव ने हेलिकॉप्टर पायलट से कहा था कि ऐसी स्थिति में उड़ान नहीं भरनी चाहिए। हालांकि पायलट ने भरोसा दिलाया कि वह ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भरेगा, जिसके बाद यात्रा जारी रखी गई। घने जंगल में गिरा हेलिकॉप्टर उड़ान के कुछ समय बाद हेलिकॉप्टर डॉसनविल के पास घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इलाके की भौगोलिक स्थिति और घने पेड़ों के कारण दुर्घटनास्थल का पता लगाने में राहत दलों को काफी समय लगा। जॉर्ज फिजी ने बताया कि खोजी दलों को हेलिकॉप्टर का मलबा खोजने में कई घंटे लग गए। इसी वजह से बचाव अभियान भी देर से शुरू हो पाया। छह घंटे तक मलबे में फंसी रही दुल्हन परिवार के अनुसार जेस्नी लगभग छह घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के मलबे में फंसी रहीं। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को टूटे हुए हेलिकॉप्टर के बीच पाया। जॉर्ज फिजी ने बताया कि जेस्नी ने उन्हें जो घटना बताई, वह बेहद दर्दनाक थी। उन्होंने कहा, जेस्नी ने बताया कि जब उसकी आंख खुली तो डेव उसका सिर उसकी छाती पर रखे हुए था। उसने देखा कि उसके शरीर पर खून था। वह पेशे से नर्स है, इसलिए उसने तुरंत समझ लिया कि डेव अब इस दुनिया में नहीं रहा। हादसे में जेस्नी को कई जगह चोटें और कट लगे हैं, लेकिन कोई हड्डी नहीं टूटी। परिवार के मुताबिक वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं, हालांकि पति को खोने का सदमा बहुत गहरा है। परिवार मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला है डेव फिजी के माता-पिता मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवट्टुपुझा के रहने वाले हैं। वहीं, जेस्नी का परिवार केरल के अलाप्पुझा जिले से है। बेटे की मौत के बाद डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने कहा कि भगवान ने उन्हें एक यादगार शादी का दिन दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद सब कुछ दुखद हादसे में बदल गया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कई सवाल हैं, लेकिन उन्हें शांति और जवाब भगवान पर भरोसा रखने से मिल रहे हैं। —————– यह खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश जिस हॉस्टल पर हुआ था,वह फिर बनेगा:सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल पर ₹105 करोड़ खर्च होंगे, 236 डॉक्टर रहेंगे गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल जून में जिस हॉस्टल पर गिरकर प्लेन क्रैश हुआ था, उसकी जगह अब नया आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल बनाया जाएगा। गुजरात सरकार ने सिविल अस्पताल के पास असरवा स्थित न्यू मेंटल कैंपस में ₹105 करोड़ की लागत से 9 मंजिला हॉस्टल और कैंटीन ब्लॉक बनाने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments