Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी मालिक पर फायरिंग: बदमाशों...

दरभंगा में रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी मालिक पर फायरिंग: बदमाशों ने पेट में बुलेट दागने के बाद चाकू से भी किया हमला, 2 लोगों पर FIR – Darbhanga News




दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ के पास शुक्रवार देर रात जेसीबी से मिट्टी भराई कार्य करा रहे एक जेसीबी मालिक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उन्हें गोली मारी और फिर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान वासुदेवपुर निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजय यादव देर रात बसैला मोड़ के समीप मिट्टी भराई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और कथित रूप से रंगदारी की मांग को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने विजय यादव के पेट में गोली मार दी। इसके बाद चाकू से भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल जेसीबी मालिक को प्राइवेट अस्पताल में कराया एडमिट घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय यादव को दरभंगा शहर के अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनके पेट में गोली लगी है, जबकि शरीर पर चाकू के दो गहरे जख्म पाए गए हैं। मामले में घायल विजय यादव के फर्द बयान पर सदर थाना में दो नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। 5 से 7 बदमाशों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम पुलिस की प्रारंभिक जांच में काकरघाटी क्षेत्र के पांच से सात युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एसडीपीओ-1 ने कहा कि घटना के कारणों और रंगदारी के आरोपों की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments