Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानगौ पूजन, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: जयपुर से...

गौ पूजन, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: जयपुर से आए दल ने सिरोही गौशाला का किया अवलोकन – Sirohi News




जयपुर से आए अधिकारियों और चिकित्सकों के दल ने सिरोही के कोलारगढ़ स्थित श्रीआदेश्वर गौशाला का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौ पूजन कर गौसेवा का संदेश दिया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण किया और पक्षियों के लिए परिंदे लगाकर जीव दया का प्रेरणादायी संदेश भी दिया। गौ भक्त समाजसेवी गोपाल सिंह राव ने बताया कि अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गौसेवा कार्यों की सराहना की। आमजन को जल बचाने का दिया संदेश
सीएमओ के अधिकारियों ने ‘वंदे गंगाजल’ योजना के तहत जल संरक्षण और पानी बचाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन को जल बचाने का संदेश दिया।
गौशाला सचिव जय विक्रम हरण ने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. संजीव भोसले और डॉ. जितेंद्र शर्मा का गौशाला परिवार एवं पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में गौशाला सचिव जय विक्रम हरण, जीव दया प्रेमी राजेंद्र सिंह देवड़ा, प्रेम सुख गॉड, कंपाउंडर सुरेश कड़ेला, नाथूराम, प्रवीण दत्ता, पवन कुमार, व्यवस्थापक संजय शर्मा, हिम्मत कुमावत, ग्वाला देवाराम देवासी, लालाराम देवासी, गणेश राम देवासी और बाबूलाल राणा सहित समस्त गौशाला स्टाफ मौजूद रहा।
यह कार्यक्रम गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के प्रति समर्पण का एक सुंदर उदाहरण बना। उपस्थित सभी लोगों ने गौसंवर्धन और प्रकृति संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments